माटीरत्न से सम्मानित होंगी मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह की छोटी वधू अपर्णा यादव अपनी बेबाक बोली के लिए ही नहीं, समाजिक कार्यो से भी समाज में विशिष्ट पहचान बना रही हैं।

Mulayam’s daughter-in-law Aparna Yadav will get Mati Ratna Award

महिला सुरक्षा मुद्दे पर सम्मान प्राप्त कर चुकीं अपर्णा यादव को समाजसेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए माटी रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। फैजाबाद का अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान अपर्णा यादव को माटीरत्न खिताब से नवाजेगा।

संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में अपर्णा यादव ने कम समय में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसे देखते हुए माटीरत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके साथ लखनऊ के कवि सर्वेश अस्थाना व उर्दू के विकास के लिए काम करने वाले सहारनपुर के डॉ. नवाज देवबंदी को 2014 का माटीरत्न प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में यतीमखाना के नूरऐन, मूकबधिर विद्यालय की कु. चांदनी वर्मा, व गुरुकुल विद्यालय में श्याम पांडेय को शहीद छात्रवृत्ति से नवाजा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+