बिहार में सपा की साइकिल चलने से पहले चेन टूटी
पटना (मुकुंद सिंह)। समाजवादी पार्टी की साइकिल वाराणसी के रास्ते बिहार में दाखिल हुई, लेकिन चुनावी महासंग्राम में घुसते ही चेन टूट गई। वही चेन जिसके बगैर साइकिल चल ही नहीं सकती। ये चेन है बिहार प्रदेश अध्यक्ष राम चंद्र यादव, जिनके विरुद्ध गिरफ्तारी का वॉरंट जारी हुआ है।
पढ़ें- बिहार में मुसलमानों के वोट और बीफ का मुद्दा
रामचंद्र यादव और उनके पीए के खिलाफ पटना पुलिस ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। रामचंद्र यादव पर टिकट देने के बदले 10 लाख रुपए लेने का आरोप है। पुलिस ने अपनी जांच में टिकट के लिए पैसे लेने की बात कही है। ऐसे में सपा के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बाहुबली विधायक की गिरफ्तारी के आदेश
वहीं बाहुबली विधायक सुरेंद्र यादव की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया है। सुरेंद्र यादव के खिलाफ ठेकेदार से रंगदारी का आरोप सही पाया गया है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सुरेंद्र यादव फरार हो गए हैं।
आपको बताते चले की कि रामचंद्र यादव पर वैंकटेश नामक शख्स ने टिकट के बदले 10 लाख रुपए लेने आ कारोप लगाया था। इस पर रामचंद्र यादव का कहना था कि वो गरीब के बच्चे हैं, इसलिए उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया।
रामचंद्र यादव ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही थी। ऐसे में जब पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए हैं, तो उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने आज यहां बताया कि सपा कार्यकर्ता वेकटेंश प्रसाद ने गया जिले के टेकारी विधानसभा सीट का उम्मीदवार बनाने के एवज में सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद यादव और पार्टी के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पर 10 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications