मुकुल रॉय का बड़ा दावा- पश्चिम बंगाल के 107 विधायक भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली। कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच पश्चिम बंगाल को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुकुल रॉय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के 107 विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि ये विधायक कांग्रेस, सीपीएम के साथ-साथ प्रदेश में सत्ता संभाल रही तृणमूल कांग्रेस से भी हैं। इतना ही नहीं मुकुल रॉय ने आगे कहा कि हमारे पास उनकी पूरी लिस्ट तैयार है और वे हमारे संपर्क में हैं।

क्या पश्चिम बंगाल में गहरा सकता है सियासी संकट?

क्या पश्चिम बंगाल में गहरा सकता है सियासी संकट?

क्या पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी सियासी संकट गहरा सकता है? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। शनिवार को पार्टी नेता मुकुल रॉय ने कोलकाता में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीएम), कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के 107 विधायक भाजपा में शामिल होंगे। हमने लिस्ट तैयार कर ली है और वे सभी हमारे संपर्क में हैं।"

'हमने लिस्ट तैयार कर ली है, सभी हमारे संपर्क में हैं'

'हमने लिस्ट तैयार कर ली है, सभी हमारे संपर्क में हैं'

मौजूदा भाजपा नेता मुकुल रॉय पहले टीएमसी में थे, यही नहीं वो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते थे। हालांकि, बाद में वो भाजपा में चले गए थे। अब जिस तरह से उन्होंने 107 विधायकों के भाजपा में आने की बात कही है इससे कई सवाल उठ गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले दिनों पश्चिम बंगाल में भी सियासी घमासान देखने को मिल सकता है। आखिर पश्चिम बंगाल में सियासी तौर पर सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की स्थिति क्या है?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की हैं कुल 294 सीटें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की हैं कुल 294 सीटें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। टीएमसी को 211 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 44 और सीपीएम को 26 सीटें मिली थीं। उस चुनाव में बीजेपी को सिर्फ तीन सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। ऐसे में जिस तरह से भाजपा नेता ने 107 विधायकों के पार्टी में आने का दावा किया है, ये थोड़ा चौंकाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+