'मुख्यमंत्री जी ऐसा होता रहता है...', सिद्धारमैया के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, तो PM ने ऐसे संभाली बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हाल ही में बेंगलुरु में नए बोइंग इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर के उद्घाटन समारोह के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा, जिसकी अब जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।
जब लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे तो पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से कहा कि मुख्यमंत्री जी ऐसा होता रहता है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने 43 एकड में फैले बीआईईटीके यानी बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का भी उद्घाटन किया।

बताते चलें कि ये परिसर कैम्पेगोड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बेंगलुरू के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित है। जो 1600 करोड़ रुपये की लागत से बना है। 43 एकड़ का अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर विमानन दिग्गज का अमेरिका के बाहर इस तरह का सबसे बड़ा निवेश है।












Click it and Unblock the Notifications