मुख्तार अंसारी की दोहरी चाल, घोसी से कर सकते हैं नामांकन

नरेंद्र मोदी के वाराणसी से खड़े होने की खबर फैलते ही मुख्तार अंसारी ने कहा था कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन किसी अन्य पार्टी को समर्थन देंगे। हालांकि ऐसा अभी तक नहीं हो सका है लेकिन अब कौमी एकता दल के समर्थकों ने जानकारी दी है कि मुख्तार घोसी सीट से नामांकन भर सकते हैं। दो-तीन पहले मुख्तार के भाई अफजल अंसारी ने कहा था कि मुख्तार नहीं लड़ेंगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 में भाजपा के एक विधायक कृष्णानंद रॉय को जान से मारने के बाद मुख्तार अंसारी को जेल जाना पड़ा था। तब से लेकर अभी तक अंसारी जेल में ही हैं। समर्थकों द्वारा इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्तार ने जेल के अंदर से ही नामांकन किए जाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।












Click it and Unblock the Notifications