जानिये क्यों खास है मुख्तार अंसारी की कब्र? भाई बोला- 20 सालों के बाद भी...

Mukhtar Ansari Brother Statement: दबंग माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से उसका भाई अफजाल लगातार बयान दे रहा है। मुख्तार की मौत के बाद अफजाल के कई क्लिप्स भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो भाई की मौत का बदला लेने की बात कर रहा है। अब इस बीच मुख्तार के एक और बयान की चर्चा जोरों पर है।

अगर सरकार को लगता है कि...
मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल ने उसकी मौत को कहानी की शुरुआत बताया है। अफजाल ने साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकार को ऐसा लगता है कि हमने इस कहानी का अंत कर दिया है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कहानी तो अब शुरू होगी। इसके साथ ही उसने भाई की लाश के बारे में भी काफी कुछ कहा।

Mukhtar Ansari

अफजाल ने बताई कब्र की खासियत
मुख्तार के भाई ने बताया कि उसके शव को इस तरह से दफन किया गया है कि अगर आने वाले 5 या फिर 20 साल के बाद भी इसकी जांच की गई तौ मुख्तार की मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

अफजाल ने कहा कि शासन ने गाजीपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में डर का माहौल पैदा किया था मगर फिर भी यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही। लोगों की संख्या देखने के बाद हर कोई हैरान है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
बताते चलें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से उसके परिवार का लगातार बयान सामने आ रहा है। इससे पहले जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने आरोप लगाया था कि मुख्तार अंसारी को जहर दिया जा रहा है। परिवार ने आरोप लगाए थे कि जेल प्रशासन मुख्तार अंसारी को स्लो पॉइजन देकर धीरे-धीरे मारने की कोशिश कर रहा है।

क्या बोला भाई अफजाल?
अफजाल ने भी कहा कि उसके भाई को जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इस बात को उसने कोर्ट के सामने भी कहा था। जेल में मुख्तार को जो खाना दिया जाता था, उसे बैरक इंचार्ज पहले खाकर चेक करता था और उसकी भी तबीयत बिगड़ गई है। अफजाल ने आगे कहा कि उसके भाई को पूरी साजिश के तहत मारा गया है। डॉक्टर से लेकर जेल प्रशासन और एलआईयू और एसटीएफ के लोगों ने सादे भेष में घूमकर उसकी हत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+