नकवी का विपक्ष पर तंज, बोले- बिना वैकेंसी के 2 दर्जन PM उम्मीदवारों की बना ली वेटिंग लिस्ट
नई दिल्ली, 13 अगस्त: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को विपक्ष का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने दो दर्जन पीएम उम्मीदवारों की "प्रतीक्षा सूची" तैयार की है। जबकि इस वैकेंसी के लिए कोई जगह खाली ही नहीं है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा किमोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी से ग्रसित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे।

संबोधित करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि "मोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी" से पीड़ित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे। नकवी ने कहा कि 'निराशावादी राजनीतिक खिलाड़ियों की मुद्रा और ढोंग' कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी को नहीं हरा सकती।
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि, प्रधानमंत्री पद के दो दर्जन प्रत्याशियों की प्रतीक्षा सूची बना ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इसे वैनिटी विदाउट वैकेंसी करार दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि, 'राजनीतिक असहिष्णुता और फर्जी आरोपों' के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी लगातार और कर्मठता से 'समावेशी सशक्तिकरण' की प्रतिबद्धता की दिशा में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान राष्ट्रनीति है जबकि प्रत्येक जरूरमंद का कल्याण राष्ट्रधर्म है। रामपुर दौरे के दौरान, नकवी ने महात्मा गांधी स्टेडियम में "तिरंगा पतंग कार्यक्रम" में भाग लिया, जहां 75 पतंग उड़ाकर आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया।












Click it and Unblock the Notifications