सीमा विवाद: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बनी कांग्रेस

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चीन मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी को आडे़ हाथ लिया। नकवी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस पर दुश्मनों को समर्थन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, जब देश का सुरक्षा बल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा हो। उस वक्त आप दुश्मनों को ऑक्सीजन देने वाली हरकरतें कर रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी सिमटती जा रही है। आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बनकर रह गई है।

Recommended Video

    Mukhtar Abbas Naqvi ने Congress को बताया 'पप्पू का घोंसला, परिवार का चोंचला पार्टी'| वनइंडिया हिंदी
    Border dispute: Mukhtar Abbas Naqvi said Congress has become pappu ka ghonsla aur pariwar ka chonchla

    गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प और 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए नकवी ने कहा कि सीमा पर हमारे जवान दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है और दूसरी ओर कांग्रेस अपनी घटिया रातनीति से बाज नहीं आ रही। कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी के लोग देश को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

    इतना ही नहीं, चीन के साथ सीमा विवाद पर कांग्रेस के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री नकवी ने पार्टी पर 'आपदा को अराजकता' में बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश 'टिड्डियों और हारे हुए लोगों' से परेशान है। दोनों से कड़ाई से निपटना चाहिए। बता दें कि भारत-चीन सीमा के लद्दाख सेक्टर में चल रहे विवाद को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। शुक्रवार को पीएम मोदी के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे।

    कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ये अस्पताल कहां से लग रहा है, न कोई ड्रिप , डॉक्टर की जगह फोटोग्राफर, बेड के साथ कोई दवाई नहीं, पानी की बोतल नहीं? उन्होंने आगे लिखा कि भगवान का शुक्र है कि हमारे सारे वीर सैनिक एकदम स्वस्थ हैं। भारत माता की जय। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेता सलमान निजामी ने भी पीएम मोदी के दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि झूठ बोलने के लिए ही पीएम मोदी का जन्म हुआ है। पहले वो कहते थे कि हमारे क्षेत्र में कोई नहीं आया है। इसके बाद चीनी हमले में घायल जवानों के साथ वो फोटो शूट कराते हैं।

    यह भी पढ़ें: जिनपिंग के कार्यकाल में भारत के खिलाफ चीन की नीतियां ज्‍यादा आक्रामक, अमेरिकी रिपोर्ट का खुलासा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+