केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पद से दिया इस्तीफा, आज की थी JP नड्डा से मुलाकात
नई दिल्ली, 06 जुलाई: अल्पसंख्यक मामलों में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद इस्तीफा दिया। नकवी आज अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्री के तौर पर नकवी के योगदान की तारीफ की। स्टील मंत्री आरसीपी सिंह के लिए भी आज कैबिनेट की आखिरी बैठक थी।मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफे किस वजह से दिया है, इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
Recommended Video

मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद नकवी ने औपचारिक रूप से मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे।
राज्यसभा में उनका कार्यकाल कल यानी सात जुलाई को समाप्त हो रहा है। भाजपा ने उन्हें इस बार राज्यसभा भी नहीं भेजा है। हाल ही में हुए राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा ने उन्हें कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। तब से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें कोई नई भूमिका सौंप सकती है।
वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि, उन्हें एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक ऐसे संकेत नहीं दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications