मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर कसा तंज- 'रामायण' और 'महाभारत' के फिर टीवी पर आने से उन्हें फायदा होगा
नई दिल्ली। एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा है कि टीवी पर 'रामायण', 'महाभारत' और 'शक्तिमान' जैसे धारावाहिकों के फिर से शुरू हो जाने से वो काफी खुश हैं। मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर तंज करते हुए कहा कि ये टीवी शो दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी, जो इन कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते। बता दें कि कुछ समय पहले एक शो के दौरान सोनाक्षी रामायण के किरदारों के बारे में नहीं बता पाई थीं, जिसके चलते उनको काफी ट्रोल किया गया था।

सोनाक्षी को भी होगा फायदा
मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि इन धारावाहिकों का फिर से प्रसारण उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्होंने इसे नहीं देखा है। सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोग जिनहें यह भी नहीं पता है कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे। उनको भी इसकी जानकारी हो जाएगी। महाभारत में मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया है।

अब तो सब टिकटॉक में व्यस्त
मुकेश खन्ना ने कहा, आज की पीढ़ी महाभारत और रामायण को पढ़ ही नहीं रही है तो इसके बारे में जानेंगी कैसे। आज के युवा दूसरी चीजों में ज्यादा उलझी हुई है। आज कल लोग टिकटॉक वीडियो ज्यादा बना रहे हैं। आज की पीढ़ी भारतीय संस्कारों से भटक गई है। खन्ना ने कहा कि आज के डेली सोप्स ने लोगों के दिमाग को प्रदूषित कर दिया है और अब समय है उसे सैनिटाइज करने का। मुझे नहीं लगता है कि डेली सोप्स में जैसी महिलाओं को दिखाया जा रहा है, वो हमारे देश की हैं।
कंगना की बहन ने अनुराग कश्यप को कहा- दुनिया तो नहीं, खुद को जला सकते हो

लॉकडाउन के बाद शुरू हुए महाभारत, रामायण
मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें 'रामायण' पहले पसंद नहीं आया था लेकिन अब दोबारा देखने पर अच्छा लग रहा है। मुझे महाभारत देखना पसंद है, क्योंकि उसमें एक गति है। बता दें कि पीएम के देश में 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद टीवी पर कई पुराने सीरियल रामायण, महाभारत, सर्कस, शक्तिमान फिर से शुरू किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications