कंगना की बहन ने अनुराग कश्यप को कहा- दुनिया तो नहीं, तुम खुद को जला सकते हो

पी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात नौ बजे, घर की लाइटें बंद करके घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े होकर दीया जलाने की अपील देश के लोगों से की है। इस अपील को लेकर लोग दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक तरफ कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे एक बेवजह का काम कह रहे हैं। इस अपील पर तंजिया लहजे में डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कहा कि दीया ना मिले तो क्या दुनिया जला दूं। इस पर एक्टर कंगना रनौत की बहन रंगोली ने कहा कि दुनिया को छोड़िए खुद को आग लगा लीजिए।

अनुराग कश्यप ने किया था ट्वीट

अनुराग कश्यप ने किया था ट्वीट

अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था, टएक सवाल था। मोमबत्ती और दिया कहाँ मिलेगा? दवा की दुकान पे या फिर राशन या सब्ज़ी की दुकान पे? क्या ये भी जरूरी समान में आता है? और नहीं मिले तो क्या ये दुनिया जला सकता हूँ ? माचिस है मेरे पास।

इस पर रंगोली ने लिखा- दुनिया तो नहीं जला सकते मगर खुद को जला सकते हो, वो अलाउड है, दुसरों को दुनिया से और अपनी जिंदगी से बहुत प्यार है सर उनको जीने दों। आप ही दुनिया से परेशान हों सीएफ आप कल्टी हों।

बॉलीवुड से लगातार आ रहीं पीएम की अपील पर प्रतिक्रियाएं

बॉलीवुड से लगातार आ रहीं पीएम की अपील पर प्रतिक्रियाएं

पीएम मोदी के शुक्रवार सुबह संदेश जारी करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉलीवुड से भी इस अलग-अलग तरह के सैकड़ों रिएक्शन आ चुके हैं। सोनी राजदान, अनुराग कश्यप, प्रसून जोशी, तापसी पन्नू समेत कई लोग इस पर लिख चुके हैं।

मोदी ने ये कहा है

मोदी ने ये कहा है

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस रविवार यानी 5 अप्रैल को रात नौ बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट तक मोमबत्ती, दीया या टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। उन्होंने कहा है कि हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस पांच अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। 130 करोड़ लोगों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+