कपिल बोले 'हम मुश्किल वक्त में लोगों को हंसाते हैं' तो मुकेश खन्ना ने पूछा- आपकी कॉमेडी में अश्लीलता है या नहीं??

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो The Kapil Sharma Show बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। जिसके पीछे का कारण है मुकेश खन्ना द्वारा इस शो को 'वाहियात, फूहड़ और अश्लील' कहा जाना। जिसे लेकर गजेंद्र चौहान और मुकेश खन्ना के बीच काफी दिनों तक जुबानी जंग भी चली। इसके बाद कपिल ने भी जवाब दिया और कहा कि वह कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में लोगों के चेहरे पर हंसी ला रहे हैं, तो ये हर व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आपको किस बात में खुशी ढूंढनी है, और किस बात में कमी। अब कपिल के इसी बयान पर एक बार फिर मुकेश खन्ना ने उनपर हमला बोला है।

मुकेश खन्ना ने क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है, 'कपिल शो की फूहड़ता के बारे में मैं काफी बोल चुका हूं। किसी को बुरा लगा। ज्यादा को अच्छा लगा। पर जिसको बोलना था वो चुप रहे। जिसको नहीं बोलना चाहिए था वो कूद पड़ा बीच में। काफी डांट खाई मुझसे। आखिरकार जिनको हक था वो बोल ही पड़े। किसी ने कहा बहुत करारा जवाब दिया मुकेश खन्ना को! वाकई? क्या सचमुच करारा है जवाब? वीडियो बनाने वाले कुछ भी लिख देते हैं। मेरे हिसाब से उनके जवाब में मुख्य पक्ष को तो गोल ही कर दिया गया है। कहते हैं "हम तो मुस्कुराहट बांट रहे हैं। और वो भी इस डिफिकल्ट पिरीयड में"! तो भाई बात बांटने की नहीं थी। बांटने के तरीके की थी। उस पर तो वो कुछ नहीं बोले!!'

'कॉमडी में घुसे घटियापन पर ऐतराज'

'कॉमडी में घुसे घटियापन पर ऐतराज'

अपनी पोस्ट में मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'हंसी बांटना, लोगों को हंसाना, इससे अच्छा पुण्य का काम और हो ही नहीं सकता। लेकिन इसके लिए आप कुछ भी करें ये भी तो स्वीकारा नहीं जा सकता। रास्ते पे खड़े होकर कपड़े उतार कर आप नाचें तो देखने वाले को हंसी तो आएगी पर इसे कॉमडी का नाम तो नहीं दिया जा सकता न! उल्टा आप अश्लीलता के आरोप में जेल की हवा भी खा सकते हैं। मुझे सिर्फ इस शो के कॉमेडी में घुसे घटियापन पर ऐतराज है। ऐक्टर्स अच्छी ऐक्टिंग कर रहे हैं। लेकिन और भी अच्छा करते अगर उन्हें स्क्रिप्ट और भी अच्छी और शालीनता से भरी मिलती।'

'दुनिया आपसे जवाब मांग रही है'

'दुनिया आपसे जवाब मांग रही है'

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'फिर ये कहना कि "ये तो हम इस "टफ"टाइम में कर रहे हैं।" नहीं साहब आप सालों से कर रहे हैं यही। सालों पहले शक्तिमान जैसे दिव्य और शालीन किरदार की कॉस्टूम पहनकर सुहागरात जैसी घटिया स्किट दिखाकर आपने शालीनता की धज्जियां उड़ाने की बेवकूफ कॉमेडी भी की थी!! सो बात को घुमाइए मत। दुनिया आपसे जवाब मांग रही है कि आपकी कॉमडी में अश्लीलता है या नहीं!!!'

कपिल शर्मा ने क्या कहा?

कपिल शर्मा ने क्या कहा?

'द कपिल शर्मा शो' को लेकर मुकेश खन्ना ने जो कुछ कहा था, उसपर जवाब देते हुए कपिल शर्मा ने कहा, 'महामारी के इस कठिन समय में लोगों को हंसाने के लिए मेरी टीम और मैं कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब पूरी दुनिया मुश्किल समय से गुजर रही है, ऐसे में जरूरी है कि लोगों के चेहरे पर हंसी लाई जाए। ये हर व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आपको किस बात में खुशी ढूंढनी है, और किस बात में कमी। मैंने खुशी को चुना है। मैं अपने काम पर ध्यान देना पसंद करता हूं और भविष्य में भी ऐसा करते रहना चाहता हूं।'

महाभारत कास्ट के साथ शो में नहीं पहुंचे मुकेश खन्ना

महाभारत कास्ट के साथ शो में नहीं पहुंचे मुकेश खन्ना

बता दें हाल ही में शो में महाभारत की कास्ट दिखाई दी थी। इनमें नीतीश भारद्वाज, फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर और गूफी पेंटल शो में पहुंचे थे। लेकिन मुकेश खन्ना दिखाई नहीं दिए। इसके बाद महाभारत में काम कर चुके मुकेश खन्ना ने तंज कसा और शो को वाहियात बता दिया। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई मना कैसे कर सकता है। बड़े से बड़ा ऐक्टर जाता है। जाते होंगे लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वो लोग हमें इन्वाइट करने वाले हैं।'

मुकेश खन्ना ने शो को बताया वाहियात

मुकेश खन्ना ने शो को बताया वाहियात

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है। जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। इस शो में लोग क्यों हैं हैं करके हंसते हैं मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी ना भी आए तो भी हंसना। काम? सिर्फ हा हा हा करना !!!' इसी पर गजेंद्र चौहान ने कहा था कि मुकेश खन्ना को शो में बुलाया ही नहीं गया था इसलिए वह ऐसा बोल रहे हैं।

View this post on Instagram

कपिल शो की फूहड़ता के बारे में मैं काफ़ी बोल चुका हूँ। किसी को बुरा लगा। ज़्यादा को अच्छा लगा। पर जिसको बोलना था वो चुप रहे। जिसको नहीं बोलना चाहिए था वो कूद पड़ा बीच में। काफ़ी डाँट खाई मुझसे। आख़िरकार जिनको हक़ था वो बोल ही पड़े। किसी ने कहा बहुत करारा जवाब दिया मुकेश खन्ना को ! वाक़ई ? क्या सचमुच करारा है जवाब ? विडीओ बनाने वाले कुछ भी लिख देते है। मेरे हिसाब से उनके जवाब में मुख्य पक्ष को तो गोल ही कर दिया गया है।कहते हैं “हम तो मुस्कुराहट बाँट रहे हैं।और वो भी इस डिफ़िकल्ट पिरीयड में “ ! तो भाई बात बाँटने की नहीं थी।बाँटने के तरीक़े की थी।उस पर तो वो कुछ नहीं बोले !! हँसी बाँटना, लोगों को हँसाना, इससे अच्छा पुण्य का काम और हो ही नहीं सकता।लेकिन इसके लिए आप कुछ भी करें ये भी तो स्वीकारा नहीं जा सकता।रास्ते पे खड़े होकर कपड़े उतार कर आप नाचें तो देखने वाले को हँसी तो आएगी पर इसे कॉमडी का नाम तो नहीं दिया जा सकता न ! उल्टा आप अश्लीलता के आरोप में जेल की हवा भी खा सकते हैं। मुझे सिर्फ़ इस शो के कॉमडी में घुसे घटियापन पर ऐतराज़ है।ऐक्टर्ज़ अछी ऐक्टिंग कर रहे हैं।लेकिन और भी अच्छा करते अगर उन्हें स्क्रिप्ट और भी अच्छी और शालीनतासे भरी मिलती।फिर ये कहना कि “ये तो हम इस “टफ़”टाइम में कर रहे हैं।” नहीं साहब आप सालों से कर रहे हैं यही।सालों पहले शक्तिमान जैसे दिव्य और शालीन किरदार की कॉस्टूम पहन कर सुहागरात जैसी घटिया स्किट दिखा कर आपने शालीनता की धज्जियाँ उड़ाने की बेवक़ूफ कामडी भी की थी !! सो बात को घुमाइए मत। दुनिया आपसे जवाब माँग रही है कि आपकी कॉमडी में अश्लीलता है या नहीं !!!

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+