सुशांत की आत्महत्या पर मुकेश भट्ट का बड़ा बयान, बोले- मैं चकित नहीं, मैंने देखा था वह परवीन बॉबी की राह पर चल रहे
नई दिल्ली। कोरोना संकट में बॉलीवुड के उपर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूटा है, पहले इरफान खान, फिर ऋषि कपूर और अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उसपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। लेकिन फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने उनकी आत्महत्या पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना पर आश्चर्यचकित नहीं हूं क्योंकि मुझे पहले ही इस बात का अंदेशा हो गया था और इस बाबत मैंने अपने भाई महेश भट्ट से भी बात की थी।
Recommended Video

मैं चकित नहीं हूं
मुकेश भट्ट ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन अदाकार थे, लेकिन उनकी आत्महत्या की खबर से मैं चकित नहीं हूं, मुझे पहले ही इस बाबत का अंदेशा हो गया था। दरअसल मेरी सुशांत से पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी जब हम आशिकी-2 फिल्म की तैयारी कर रहे थे, उस वक्त सुशांत मेरे पास आया था और उसने फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उस वक्त मामला जम नहीं पाया, तारीख की दिक्कतों की वजह से हम साथ काम नहीं कर सके थे।

सुशांत में सबकुछ ठीक नहीं था
सुशांत के बारे में बात करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा कि सुशांत से मेरी दूसरी मुलाकात उस वक्त हुई जब हम सड़क-2 फिल्म की तैयारी कर रहे थे, उस वक्त भी सुशांत से मेरी मुलाकात हुई, लेकिन इस बार उसके हाव-भाव, बात करने के तरीके से मुझे इस बात का अंदाजा हो गया था कि इस लड़के में सबकुछ ठीक नहीं है, इसे कुछ दिक्कत है। मैंने खुद उस वक्त सुशांत से पूछा था कि तुम ठीक हो, उसने कहा था कि हां मैं ठीक हूं, उसने अपने परिवार और तमाम बातों का जिक्र किया था मुझसे।

परवीन बॉबी की राह पर चल रहा था सुशांत
मुकेश भट्ट ने बताया कि मैंने सुशांत के बारे में अपने भाई महेश भट्ट को भी बताया था कि इस लड़के में सबकुछ ठीक नहीं है, यह परवीन बॉबी की राह पर चल रहा है। हमने उसके बारे में बात की थी कि वह हमारे साथ काम करना चाहता है, लेकिन उस वक्त भी बात जम नहीं सकी थी। लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा कि उससे मिलने के बाद मुझे सबकुछ ठीक नहीं लगा था। वह एक बेहतरीन एक्टर था, इस तरह से उसका जाना दुखद है। साथ ही मुकेश भट्ट ने कहा कि मैं सुशांत के बेहद करीब नहीं था, मेरी सिर्फ दो बार ही उससे मुलाकात हुई थी, मैंने पता किया था उसके बारे, मुझे इस बात की जानकारी थी कि वह मनोवैज्ञानिक की सलाह ले रहा है और उसका इलाज चल रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications