Mukesh Ambani: नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी ईशा ने जुड़वे बच्चों को दिया जन्म
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर में फिर से किलकारी गूंजी है। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वे बच्चों को जन्म दिया है। मुकेस अंबानी और नीता अंबानी नाना-नानी बन गए हैं।
Mukesh Ambani became maternal grandfather: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर में फिर से किलकारी गूंजी है। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वे बच्चों को जन्म दिया है। मुकेस अंबानी और नीता अंबानी नाना-नानी बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने बताया कि ईशा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है। वहीं इससे पहले पिछले साल 10 दिसंबर 2020 में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी पिता बने। उनकी पत्नी स्लोका ने एक बेटे को जन्म दिया था। इस तरह मुकेश अंबानी दादा बन गए।
Recommended Video

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। उन्होंने आनंद पीरामल से शादी की है। यह शादी मुंबई में संपन्न हुआ था। शादी का पहला कार्ड सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाकर बप्पा को आमंत्रित किया था।
इटली में हुई थी शादी
वहीं, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। शाही अंदाज में दोनों की सगाई का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था।
आनंद पीरामल भी बिजनेस टायकून
ईशा और आनंद पीरामल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां ईशा अंबानी परिवार की लाडली है तो वहीं आनंद पीरामल भी बिजनेस टायकून हैं। आनंद अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।
यह भी पढ़ें- जर्मनी की इस कंपनी के भारतीय कारोबार को खरीदेंगे मुकेश अंबानी, 4060 करोड़ में डील तय!


Click it and Unblock the Notifications
