जर्मनी की इस कंपनी के भारतीय कारोबार को खरीदेंगे मुकेश अंबानी, 4060 करोड़ में डील तय!
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अपने व्यापार को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक और खबर आई है। इसके मुताबिक मुकेश अंबानी जर्मनी की रिटेल कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के भारत में कारोबार का अधिग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 50 करोड़ यूरो (4,060 करोड़ रुपए) के अनुमानित समझौते के साथ कंपनी को अधिग्रहण करेगी।

ये भी पढ़ें- राजस्थान के नाथद्वारा में शुरू हुई रिलायंस जियो की 5G सेवा, आकाश अंबानी ने की शुरुआत

जर्मनी की रिटेल कंपनी की इन संपत्तियों को खरीदेंगे अंबानी
उद्योग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी समझौते के तहत कंपनी की 31 थोक वितरण केंद्र, भूमि बैंक और मेट्रो कैश एंड कैरी के स्वामित्व वाली अन्य संपत्तियों का अधिग्रहण करेंगे। अगर यह समझौता सफल होता है कि देश के सबसे बड़ी खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल को बी2बी श्रेणी में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पिछले कई दिनों से चल रही थी बातचीत
जानकारी के मुताबिक कंपनी के अधिग्रहण को लेकर प्रस्ताव पर बात बन गई है। बताया जाता है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेट्रो के बीच पिछले कुछ महीनों से अधिग्रहण को लेकर बातचीत चल रही थी। वहीं, अब जर्मनी की कंपनी रिलायंस रिटेल के प्रस्ताव पर राजी हो गई है। हालांकि, अधिग्रहण को लेकर न तो अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से कोई टिप्पणी की गई है और न ही मेट्रो कैश एंड कैरी के स्वामित्व वाली कंपनी की तरफ से। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों की तरफ से इस डील को लेकर बयान जारी किया जा सकता है।

शुद्ध लाभ के मामले में SBI से पिछड़ी कंपनी
रिलायंस इस वित्त वर्ष में वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शुद्ध लाभ से पिछड़ गई है। इस वित्त वर्ष में एसबीआई में को लाभ 14,752 करोड़ रुपए का हुआ है। इस मामले में एसबीआई ने रिलायंस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे फायदे वाली कंपनी बन गई है। रिलायंस के शुद्ध लाभ की बात करें तो कंपनी को सितंबर तिमाही में 13656 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है।

काम करने के लिहाज से भारत की सबसे अच्छी कंपनी है रिलायंस
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस काम करने के लिए लिहाज से भारत की सबसे अच्छी कंपनी है। इसका दावा फोर्ब्स 2022 की सूची में किया गया है। वहीं, सबसे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के मामले में रिलायंस दुनिया की 20वीं सबसे बड़ी कंपनी है। इस मायने में कंपनी को जर्मनी की मर्सिडीज-बेंज, अमेरिकी की कोका-कोला, जापान की वाहन कंपनी होंडा और यामाहा और सऊदी अरामको से भी ऊपर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications