जिन्ना ने भारत के दो टुकड़े किए, वो पाकिस्तान के लिए देवता, हिंदुस्तान के लिए नहीं: बाबा रामदेव
पटना।अलीगढ़ मु्स्लिम विवि में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर के कारण इस वक्त पूरे देश में बहस और गुस्से का माहौल है, सियासत भी इस मुद्दे पर गर्मायी हुई है, इस विवाद में अब कूदे हैं योग गुरु बाबा रामदेव, जिन्होंने बयान दिया है कि जिन्ना देशभक्त नहीं थे, उन्होंने देश के दो टुकड़े किए, उनके कारण ही भारत देश दो भागों में बंटा, जिन्ना के नाम पर ओछी सियासत की जा रही है। वो पाकिस्तान के लिए देवता हो सकते हैं लेकिन वो हिंदुस्तान के लिए देवता कभी नहीं बन सकते हैं।

बाबा रामदेव ने दिया बड़ा बयान
योग गुरु ने ये बात पटना में मीडिया से बात करते हुए कही, वो यहां योग शिविर के लिए पधारे थे और उसके बाद उन्होंने नालंदा का रूख कर लिया। मालूम हो कि राजगीर और गया में बाबा रामदेव तीन दिनों तक योग प्रशिक्षण शिविर चलाएंगे।

एएमयू के टाउन हॉल में जिन्ना की तस्वीर
मालूम हो कि पिछले दिनों एएमयू के टाउन हॉल में जिन्ना की तस्वीर लगी थी, जिसके बाद हंगामा हो गया। हिंदूवादी संगठनों और तमाम छात्रों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जिन्ना का पुतला भी फूंका। देखते ही देखते ये प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, जिसमें कई छात्र घायल भी हुए और इसके बाद इस मामले ने सियासी रंग धारण कर लिया।

जिन्ना पर सांसद का बयान
क्योंकि अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने सवाल किया था कि जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी में लगाए रखने की क्या मजबूरी है जबकि जिन्ना देश के बंटवारे के सूत्रधार थे। ऐसे में जिन्ना की तस्वीर एएमयू में लगाना कितना तार्किक है, मेरे ख्याल से जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

जिन्ना की तस्वीर पर बरपा हंगामा
जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में विवि से रिपोर्ट मांगी है। जबकि मीडिया से बात करते हुए एएमयू के छात्र ने कहा था कि एएमयू में स्टूडेंट यूनियन और टीचर्स एसोसिएशन के फैसलों का यूनिवर्सिटी से सीधा मतलब नहीं होता है। जिन्ना को बंटवारे से पहले 1938 में सदस्यता दी गयी थी इसलिए उनकी तस्वीर यूनियन हॉल में लगी हुई है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि ने टाउनहॉल पर ताला लगा दिया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications