Mudra Yojana के तहत 12 करोड़ परिवारों को दिया 6 लाख करोड़ का लोन: पीएम मोदी

नई दिल्लीः अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना को लेकर नमो ऐप के जरिए लोगों से बातचीत की। एक ओर पीएम मोदी ने अपनी सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया तो वहीं, दूसरी ओर लोगों से इस स्कीम से जुड़ने का भी आह्वान किया। लोगों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जब हुनर को प्रोत्साहन मिलता है तो उसे और बढ़त मिलती है।'

पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए लोगों से बातचीत की

पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए लोगों से बातचीत की

लोगों से नमो ऐप के जरिए बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा- मान लीजिए कोई माली दूसरे के बगीचे में काम करता था, उसे यदि मुद्रा योजना जैसी स्कीम से कुछ लाभ मिल जाए तो वह अपनी नर्सरी शुरू कर सकता है।' बैंक लोन के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि आज 110 बैंक ही नहीं बल्कि 72 माइक्रो फाइनैंस कंपनियां और 9 नॉन बैंकिंग फाइनैंस कंपनियों ने भी यह लोन शुरू किए हैं।

Mudra Yojana के तहत 12 करोड़ परिवारों को दिया 6 लाख करोड़ का लोन: पीएम मोदी

Mudra Yojana के तहत 12 करोड़ परिवारों को दिया 6 लाख करोड़ का लोन: पीएम मोदी

मुद्रा स्कीम के तहत लाभार्थियों के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 'आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब तक कुल 12 करोड़ लोन के जरिए छह लाख करोड़ का लोन लोगों को दिया जा चुका है। इसमें कुल 9 करोड़ लाभार्थी महिलाएं शामिल हैं। आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी किमुद्रा एक ऐसी योजना है, जिसमें लक्ष्य से अधिक लोग लोन दिए। इसमें तीन करोड़ से ज्यादा यानि 28 फीसदी लोग ऐसे लोगों को दिए गए हैं, जिन्होंने पहली बार अपना कोई कारोबार शुरू किया है।'

अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'मुद्रा योजना के तहत 55 फीसदी लोन पिछड़े समाज के लोगों को दिए जा चुके हैं, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाएं शामिल हैं। मुद्रा योजना के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि ये एक ऐसी स्कीम है, जो बिना किसी भेदभाव के पिछड़े समाज को मजबूत करने का काम सफलतापूर्वक किया है। मुद्र योजना के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना की वजह से देश में कई गुणा रोजगार बढ़ा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+