कोरोना महमारी के दौरान किये गये राहत कार्यों की डिटेल साझा करें सांसद : ओम बिरला

नई दिल्ली, जून 8: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद सदस्यों से कोविड-19 महामारी के दौरान उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये राहत कार्यों का ब्योरा साझा करने की अपील की ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तौर-तरीके विकसित किए जा सकें। सभी सांसदों को लिखे पत्र में बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सांसदों का यह कर्तव्य है कि वे इस भीषण संकट में लोगों के साथ खड़े हों और उनकी हर तरह से मदद करें।

MPs Share details of relief work done during COVID 19 pandemic: Om Birla

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपने इस विपरीत समय में लोगों की मदद करते हुए अपना अधिकतर समय बिताया होगा। आपने न केवल मुसीबत में घिरे व्यक्तियों को नैतिक समर्थन दिया होगा बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भरसक प्रयास भी किये होंगे। उन्होंने लिखा, समय की मांग है कि आप अपना शानदार कार्य एवं अनुभव पूरे देश के साथ साझा करें ताकि हम ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तौर तरीकों का विकास कर पाएं।

राजस्थान के कोटा से सांसद बिरला ने घोषणा की थी कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में जो विद्यार्थी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और कोविड के चलते यदि उनके माता-पिता गुजर गये या परिवार का आय अर्जित करने वाला कोई सदस्य चल बसा हो तो उनके लिए मुफ्त कोचिंग एवं ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार संसद के अगले मॉनसून सत्र में जिन सांसदों के जनसेवा के कार्य मिसाल बन गए हैं उन सभी सांसदों को सत्र के दौरान अपने अनुभव को शेयर करने के लिए विशेषरूप से बोलने का समय दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी की शुरुआत में ओम बिरला ने सभी पीठासीन अधिकारियों समेत विधायकों पत्र लिखकर कहा था कि आप सब अपने क्षेत्रों ज़्यादा से ज़्यादा सेवा कार्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+