TMC ने बागी नेता शुभेंदु अधिकारी के लिए बंद किए दरवाजे, प्रशांत किशोर पर की थी टिप्पणी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने के बाद अब उन्हें मनाने की कवायद पार्टी की ओर से बंद कर दी गई हैं। पार्टी सांसद सौगत राय की ओर से कहा गया है कि, टीएमसी ने बागी नेता शुभेंदु अधिकारी के लिए अपने दरवाजे अधिकारिक रुप से बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि, टीएमसी ने शुभेंदु के चैप्टर को क्लोज कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी की ने यह फैसला तब लिया जब शुभेंदु अधिकारी नें प्रशांत किशोर की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी। बता दें कि प्रशांत किशोर 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों में टीएमसी के चुनाव अभियान की रणनीति तैयार कर रहे हैं। सौगत राय ने कहा, प्रशांत किशोर चुनावी इंजीनियरिंग के रणनीतिकार हैं, उनके खिलाफ बोलना अच्छा नहीं है। बता दें कि, कई टीएमसी नेताओं ने पार्टी में कामकाज में प्रशांत किशोर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
सौगत रॉय ने कहा कि, टीएमसी के विधायक पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। अगर वे उनके या दीदी (ममता बनर्जी) के खिलाफ बोलते हैं, तो हमारे पास लड़ने और जीतने के लिए पर्याप्त वफादार हैं। वहीं इस पूरे मामले पर शुभेंद्र अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि मेरी पहचान यह है कि मैं पश्चिम बंगाल और भारत का बेटा हूं। मैं हमेशा पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए लडूंगा। शुभेंदु अधिकारी पार्टी के दिग्गज नेता और टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को असंतुष्ट विधायक शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसी मुलाकात के बाद पार्टी ने सभी मुद्दों को सुलझाने का दावा किया। लेकिन आज उनकी ओरे से आए बयान से साफ हो गया है कि, उन्होंने पार्टी के साथ नहीं हैं। शुभेंदु अधिकारी के करीबियों ने बताया कि अधिकारी इस बात पर कायम हैं कि उनके लिए पार्टी के साथ काम करना 'मुश्किल' है।












Click it and Unblock the Notifications