MP News: खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों के लिए 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित
मध्य प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रहने वाले निवासियों की सहायता के लिए नई दिल्ली में एमपी भवन में 24x7 कंट्रोल रूम शुरू किया है। यह केंद्र केंद्रीय सरकार और एजेंसियों के साथ समन्वय करता है, जिसमें खाड़ी में रहने वालों के लिए एक समर्पित फोन लाइन, व्हाट्सएप और ईमेल सहित संपर्क विकल्प शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाते हुए नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित कराया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से खाड़ी देशों में रहने वाले प्रदेश के लोग किसी भी प्रकार की आपात या अन्य आवश्यक सहायता के लिए सीधे संपर्क कर सकेंगे।

राज्य सरकार के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है ताकि विदेश में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को समय पर मदद मिल सके। कंट्रोल रूम के माध्यम से राज्य सरकार भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।
सरकार ने बताया कि सहायता के लिए नागरिक कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 011-26772005 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9818963273 और ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। सरकार का उद्देश्य विदेशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित और भरोसेमंद सहायता व्यवस्था उपलब्ध कराना है।












Click it and Unblock the Notifications