महिला दिवस पर सांसद रंजीता रंजन संसद पहुंची हार्ले डैविडसन पर

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन खास अंदाज में दिखी। रंजीता इस मौके पर संसद में आज हार्ले डैविडसन बाइक से पहुंची। रंजीता ने संसद पहुंचकर कहा कि इस बात को हेडलाइन बनाने की कोई जरूरत नहीं है कि मैं बाइक से आयी हूं। हम अगर नियम और कानून के दायरे में रहकर कुछ करते हैं तो उसे सनसनी क्यों बनाया जाता है।

#महिला दिवस: जानिए अपने अधिकारों की हर बात..

MP Ranjeeta Ranjan came on Harley Davidson bike to Parliament on women day

रंजीता ने कहा कि महिलाओं को आजादी से रहने का अधिकार है और उन्हें वह सब कुछ करने की आजादी है जो पुरुष कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की भागीदारी 12 फीसदी है। ऐसे में हर महिला दूसरी महिला को संसद में लाने में मदद करे तो यह 25 फीसदी हो सकती है।

रंजीता रंजन सांसत पप्पू यादव की पत्नी हैं। जब वह हार्ले से संसद पहुंची तो उन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। उन्होंने कहा कि मुझे बाइक चलाने का हमेशा से शौक था। जिस बाइक से रंजीता आयी थी वह 1600 सीसी की है और इसकी कीमत 10 लाख रुपए के करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+