MP पुलिस का खोजी कुत्ता ही उठा ले गए चोर, जर्मन शेफर्ड के गायब होने की ये दलील दे रहे हैं अफसर

ओरछा (मध्य प्रदेश), 24 अप्रैल: मध्य प्रदेश में पुलिस के एक खोजी कुत्ते की ही चोरी हो गई है। घटना ओरछा शहर की है और पुलिस महंगे जर्मन शेफर्ड की तलाश में सुराग ढूंढ़ने में लगी हुई है। पुलिस के डॉग मास्टर का कहना है कि वह पटाखे की आवाज से ऐसा डरा कि उसकी नजरों से दूर हुआ और फिर अभी तक वापस नहीं लौटा। रविवार को ही कुत्ते की एक और खबर आई है और वह भी जर्मन शेफर्ड की ही है। यह खबर ब्राजील की है और संयोग से वह कुत्ता भी वहां की पुलिस का ही है। ब्राजील पुलिस के कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आप इस आर्टिकल के आखिर में देख सकते हैं कि कैसे उसने फुटबॉल मैदान में एंट्री मारकर सुर्खियां बटोरी हैं।

एमपी पुलिस का खोजी कुत्ता ही उठा ले गए चोर

एमपी पुलिस का खोजी कुत्ता ही उठा ले गए चोर

मध्य प्रदेश के टूरिस्ट टाउन ओरछा से राज्य पुलिस के खोजी कुत्ते को ही चोर चुरा ले गए हैं। रविवार को यह जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस ने खुद दी है। शिकायत के मुताबिक मध्य प्रदेश के इस खोजी कुत्ते को चार लोग एक एसयूवी से उठाकर ले गए हैं। यह चोरी एक मंदिर के पीछे से तब हुई, जब दावे के मुताबिक पटाखे की आवाज सुनकर डर के मारे विदेशी नस्ल का यह कुत्ता अपने हैंडलर के हाथ से छूटकर भाग गया था। ओरछा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा है कि इस संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई है और इस कुत्ते को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

पटाखे की आवाज सुनकर भागा पुलिस का कुत्ता

पटाखे की आवाज सुनकर भागा पुलिस का कुत्ता

पुलिस को लिखाई गई अपनी शिकायत में खोजी कुत्ते के हैंडलर जमुना प्रसाद ने कहा है कि यह कुत्ता ओरछा के एक धर्मशाला में उसकी निगरानी में रह रहा था। 19 अप्रैल की शाम को उसके कुत्ते की रस्सी खुली हुई थी। तभी उसी इलाके से एक बारात गुजर रही थी, जिसमें पटाखे जलाए जा रहे थे। एफआईआर के मुताबिक पटाखे की आवाज से ही डरकर कुत्ता वहां से भाग गया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। शिकायतकर्ता मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल आर्म्ड फोर्स (एसएएफ) में कॉन्स्टेबल हैं।

एसयूवी सवार ने की पुलिस के कुत्ते की चोरी!

एसयूवी सवार ने की पुलिस के कुत्ते की चोरी!

पुलिस के जिस कुत्ते की चोरी हुई है, वह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है। जानकारी के मुताबिक कुत्ते की चोरी की घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई है। वैसे शिकायत के मुताबिक एक एसयूवी में सवार चार लोगों को मंदिर के पीछे से कुत्ते को ले जाते हुए देखा गया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि यह कुत्ता उत्तर प्रदेश के चिरगांव शहर से बरामद कर लिया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। (ऊपर की सभी तस्वीरें- सांकेतिक)

यह ब्राजील पुलिस का कुत्ता है!

जहां एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते की चोरी होने पर मध्य प्रदेश पुलिस सवालों के घेरे में है, वहीं ब्राजील की पुलिस का इसी नस्ल का एक कुत्ता इंटरनेट पर धूम मचाए हुए है। यहां एक बड़े से स्टेडियम में दो लोकल टीमों के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था, उसी दौरान एक जर्मन शेफर्ड मैदान में घुस आया। ये टूर्नामेंट का फाइन मैच था, लेकिन मैन ऑफ द मैच बनने की होड़ में वह कुत्ता जुटा था। यह कुत्ता ब्राजील के के-9 स्कॉड में शामिल है, जिसके चलते काफी देर मैच बाधित हुआ और आखिरकार उसने फुटबॉल को मुंह में दबाकर ही दम लिया। बाद में उस डॉग स्क्वॉड के दो अफसरों को मैदान में उतरना पड़ा और वह किसी तरह से उसे समझाकर मैदान से बाहर ले जा पाए। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। @geglobo ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर करके कैप्शन में लिखा गया है, 'Pernambuco फाइनल में पुलिस के एक कुत्ते का मैदान पर आक्रमण! और इसे बॉल चाहिए था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+