संजय राउत के खिलाफ दिल्ली CP को नवनीत राणा ने लिखा पत्र, बोलीं- हमें बंटी-बबली, 420 बुलाते हैं
नई दिल्ली, 27 अप्रैल। अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने दिल्ली के कमिश्नर को पत्र लिखकर शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नवनीत राणा ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर कहा है कि शिवसेना नेता संजय राउत ने उनके खिलाफ पिछले कुछ दिनों में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है और उनके खिलाफ जातिगत टिप्पणी की है। लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें कि नवनीत राणा चांभर समुदाय से आती हैं, उन्होंने संजय राउत के खिलाफ जातिगण टिप्पणी करने के चलते कार्रवाई की मांग की है। नवनीत ने आरोप लगाया कि संजय राउत ने शिवसैनिकों को मेरे घर का घेराव करने के लिए उकसाया, उन्होंने कई मौकों पर हमें बंटी-बबली, 420 कहकर बुलाया है।
Recommended Video

लोकसभा स्पीकर को भी लिखा था पत्र
इससे पहले रविवार को नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा था, इसमे उन्होंने कहा था कि उन्हें गैरकानूनी तरह से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस हिरासत में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। राणा ने मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे और मेरे पति के खिलाफ कार्रवाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। गौर करने वाली बात है कि नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। लेकिन दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद लगातार यह विवाद चल रहा है।
संजय राउत ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं संजय राउत ने एक बार फिर से नवनीत राणा पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नवनीत राणा के अंडरवर्लड से कनेक्शन हैं। उन्होंने युसुफ लकड़वाला से 8 लाख रुपए का लोन लिया है, जिसकी जेल में मौत हो गई। लकड़वाला को ईडी ने गिरफ्तार किया था, उसपर 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था, उसके डी गैंग से तार जुड़े थ। लकड़वाला के लेनदेन की जांच की गई, लेकिन उसने नवनीत राणा के साथ जो लेनदेन किया था उसकी जांच नहीं हुई। आखिर कब ईडी उनसे पूछताछ करेगी। कोई तो है जो उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है। यह साफ है हाल ही में जो घटना हुई थी उसम उनका कोई अंडरवर्ल्ड कनेक्शन है।












Click it and Unblock the Notifications