देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक आज

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शीर्ष स्तर के पुलिस अधिकारियों के साथ ग्वालियर में बैठक करेंगे। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी, देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों हिस्सा लेंगे। यह बैठक ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में होगी। बैठक में शिरकत लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहुंच चुके हैं। इस बैठक के बारे में सरकार की ओर से जो आधिकारिक बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि पीएम मोदी तमाम राज्यों के डीजीपी, इंसपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस से इस बैठक में मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह नए तरीकों के अपराध जिसमे साइबर आतंकवाद और युवाओं को आतंक की राह पर ढ़केलने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

narendra modi

देशभर के तमाम आला पुलिस अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी बैठक है जोकि दिल्ली में ना होकर किसी अन्य राज्य में हो रही है। देश की राजधानी के बाहर शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक का आइडिया खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने इस बैठक को दिल्ली से बाहर करने का फैसला लिया था, इससे पहले यह बैठक दिल्ली में ही होती थी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यह बैठक 2014 में ग्वालियर, 2015 में गुजरात के कच्च व 2016 में हैदराबाद के नेशनल पुलिस अकादमी में की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+