हद है बेशर्मी की: अक्षय सिंह की मौत का शिवराज सिंह के मंत्री ने उड़ाया मजाक
भोपाल। एक तरफ एक पत्रकार ने व्यापमं घोटाले की जांच करते समय अपनी जान गंवा दी तो वहीं दूसरी ओर उसकी मौत का मजाक सियासी लोग बना रहे हैं। यह संवेदनहिनता और बेशर्मी दिखायी है मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने।
जिनसे जब पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के बारे में पूछा गया तो वो बेशर्मी से ठहाके लगाने लगे और कहा कि पत्रकार-वत्रकार छोड़ो, हमसे बड़ा पत्रकार है क्या? आश्चर्य की बात यह है कि मंत्री जी जब पत्रकार की मौत का मजाक बना रहे थे तब सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ थे और उन्होंने भी विजयवर्गीय की बात पर मुस्कुरा कर प्रतिक्रिया दी।
हालांकि इस बेशर्मी के बाद जब विजयवर्गीय पर निशाना साधा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किये जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications