MP Election: कमलनाथ पर रामगोपाल यादव का पलटवार, कहा- 'वो छुटभैया नेता हैं'

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग जारी है। हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अखिलेश यादव पर कुछ टिप्पणियां कीं, जिससे सपा नेता नाराज हो गए। अब इस मामले में सपा सांसद और अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव का बयान सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं, वे (कमलनाथ) 'छुटभैया' नेता हैं...।

Madhya Pradesh

वहीं हरदोई में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भी कमलनाथ पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि ये सही कहा कि वखिलेश कौन है? अखिलेश हैं, अगर वो इस तरह की बातें कहते हैं तो समाजवादी पार्टी भी कह सकती है, लेकिन हम नहीं कहते। हमारे और कमलनाथ के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। उनका नाम बहुत अच्छा है। जिनके नाम में 'कमल' है, वे केवल वखिलेश कहेंगे, अखिलेश नहीं।

क्यों बिगड़ी बात?
दरअसल सपा और कांग्रेस दोनों INDIA गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस तो अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर रही थी, उसी बीच सपा ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। जिसके बाद से दोनों पार्टी में अनबन हो गई। इसे लेकर जब अखिलेश यादव से मीडिया ने चर्चा की तो उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि उन्होंने बातचीत की थी। 6 सीटें देने की बात हुई थी, लेकिन अंत में एक भी सीट नहीं दी।

वहीं जब कमलनाथ से पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि 'अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश'। हालांकि इससे सपा नेता नाराज हो गए और उन्होंने कमलनाथ पर हमला करना शुरू कर दिया।

सीएम ने साधा निशाना
वहीं बीजेपी को बैठे-बैठाए बढ़िया मौका मिल गया है, वो INDIA गठबंधन पर जमकर हमला कर रही। सीएम शिवराज ने कहा कि घमंडिया गठबंधन की हालत - दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती कर रहे है । ये घमंडिया गठबंधन है इनमें ना लोगों के विचार एक हैं और ना ही दिल एक है। केवल मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था जो बनने से पहले ही टूट रहा है। इस इंडी गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी उसे कमलनाथ ने कैन्सल करवा दी और घुसने से भी मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+