'जनता चाहती है कमलनाथजी....': कांग्रेस नेता के करीबी ने दे दिया बड़ा हिंट, बता दिया पूरा प्लान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी के एक पूर्व विधायक और उनके करीबी नेता ने बता दिया है कि वह पार्टी नेतृत्व से क्यों परेशान हो गए हैं।

कमलनाथ के वफादारों में शामिल कांग्रेस नेता दीपक सक्सेना ने आरोप लगाया है कि पार्टी मध्य प्रदेश में ही नहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी हारी है, लेकिन सिर्फ उन्हें ही टारेगट किया जा रहा है। (खबर के अंत में कमलनाथ के करीबी नेता का वीडियो इंटरव्यू है)

kamal nath

Recommended Video

    'जनता चाहती है कमलनाथजी....': कांग्रेस नेता के करीबी ने दे दिया बड़ा हिंट, बता दिया पूरा प्लान

    चुनावों के बाद कमलनाथ की उपेक्षा हो रही है-कांग्रेस नेता
    न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा है, 'चुनावों (विधानसभा चुनाव 2023) के बाद से कमलनाथ की उपेक्षा हो रही है। किसी ने नहीं सोचा था कि भूपेश बघेल हार जाएंगे।'

    'सिर्फ कमलनाथ को ही दोष क्यों दिया जा रहा है'
    उन्होंने आगे कहा, 'हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हार गए, जहां हमने सोचा नहीं था कि हार जाएंगे। लेकिन, इसके लिए सिर्फ कमलनाथ को ही दोष क्यों दिया जा रहा है.....सिर्फ उन्हें दोष दिया जा रहा है.....'

    'जनता चाहती है कि कमलनाथजी को बीजेपी के साथ जाना चाहिए'
    उनके मुताबिक, 'जनता चाहती है कि कमलनाथ को बीजेपी के साथ जाना चाहिए, ताकि छिंदवाड़ा में विकास के काम हो सकें....जिस तरह से उन्हें उनके पद से हटाया गया, 11 वरिष्ठ कांग्रेसियों का एक कोर ग्रुप है.....हम सबने चर्चा की है और फैसला किया है कि अगर हमारी इस तरह से उपेक्षा होती है तो बेहतर है कि बीजेपी में चले जाएं और काम करवाएं......मैं भी चला जाऊंगा.....'

    वैसे कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलबाजियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमपी के एक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है और उम्मीद जताई है कि वे वैसा नहीं करेंगे।

    उन्हें सारे पद मिले- दिग्विजय सिंह
    दिग्विजय ने कहा है, 'मैं लगातार कमलनाथ के संपर्क में हूं, पार्टी नेतृत्व की उनके साथ बातचीत हो रही है। उनके जैसा व्यक्ति जिसने कांग्रेस से शुरू किया था, जिन्हें सब इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते हैं, हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है और कांग्रेस पार्टी एक स्तंभ रहे हैं.....'

    उन्होंने कहा, 'वे केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहे। उन्हें सारे पद मिले। मुझे नहीं लगता कि वह पार्टी छोड़ेंगे।' कमलनाथ को लेकर ऐसी चर्चा शुरू होने से पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

    कुछ समय पहले तक कमलनाथ को कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में गिना जाता था, जिनके सामने कई बार पार्टी का आला कमान भी नतमस्तक नजर आता था। लेकिन, नवंबर 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से उन्हें पार्टी में किनारे कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+