कमलनाथ से ज्यादा है उनके बेटे नकुलनाथ की संपत्ति, 615 करोड़ के हैं मालिक

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) अपने बेटे नकुलनाथ के साथ इस बार चुनाव मैदान में उतरे हैं, हालांकि खुद कमलनाथ विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं और उनके बेटे नकुल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन दोनों का चुनावी क्षेत्र ​छिंदवाड़ा ही है। मंगलवार को कमलनाथ और नकुलनाथ ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। कमलनाथ के बेटे ने जो हलफनामा दायर किया है, उसके मुताबिक, उनके पास 6 अरब से ज्यादा की संपत्ति है।

नकुलनाथ 615 करोड़ की संपत्ति के मालिक

नकुलनाथ 615 करोड़ की संपत्ति के मालिक

हलफनामे के मुताबिक, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 615 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक है। जबकि पत्नी प्रिया के नाम पर 2.30 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इस हलफनामे के मुताबिक, साल 2017-18 में प्रिया की सालाना आय नुकलनाथ से अधिक रही है। आयकर रिटर्न के मुताबिक, नकुलनाथ की सालाना आय 2.76 करोड़ रुपए और पत्नी प्रिया की सालाना आय 4.18 करोड़ रु है।

कमलनाथ और उनकी पत्नी के पास 124 करोड की संपत्ति

कमलनाथ और उनकी पत्नी के पास 124 करोड की संपत्ति

नामांकन के वक्त दिए गए हलफनामे के मुताबिक, नकुलनाथ के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और ना ही किसी मामले में उनको सजा सुनाई गई है। इसके अलावा सीएम कमलनाथ और पत्नी अलका के पास कुल 124 करोड की संपत्ति है। सीएम कमलनाथ की पत्नी अलका की सालाना आय 96 लाख है। अलका के पास गोल्ड, डायमंड और स्टोन मिलाकर 2.20 करोड़ की ज्वैलरी भी है।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं नकुलनाथ

छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं नकुलनाथ

बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा उपचुनाव जबकि नकुलनाथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ चुनाव लड़ते थे। अबकी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+