MP By Election results 2020: कांग्रेस कैंडिडेट के समर्थकों का हंगामा, किया मतगणना का बहिष्कार, देखें VIDEO
इंदौर। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे अब आने शुरू हो गए हैं। सांवरे विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के 14वें दौर के बाद भाजपा के तुलसी सिलावट मजबूती से जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। सिलावट अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डु से 25 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है और रिकॉर्ड 25297 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह इस विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड अंतर है।

प्रेमचंद गुड्डु के पिछड़ते ही उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों ने अधिकारियों द्वारा "कुप्रबंधन" और "अनुचित आचरण" करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मतगणना का बहिष्कार किया। प्रेमचंद गुड्डु के बेटे और कांग्रेस नेता अजीत बोरासी ने कहा "ईवीएम की सील टूटी हुई है। और चुनाव अधिकारी बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं। अजीत ने कहा कि इसे लेकर हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
#WATCH Indore, MP: Supporters of Congress candidate Premchand Guddu create ruckus & boycott counting, alleging "mismanagement" & "unfair conduct" by officials.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
His son & party leader Ajit Borasi says, "EVM seals broken. Officials working under BJP's pressure. We'll go to Court" pic.twitter.com/XbrGr0QNWS
बीजेपी ऑफिस में जीत के जश्न की तैयारी
भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट की सातवें राउंड की बढ़त के बाद भाजपा कार्यालय पर जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ता अलग-अलग समूह में आकर बीजेपी कार्यालय पर इकट्ठा हो रहे है। ढोलक और पोस्टर थामे ये कार्यकर्ता भाजपा की जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं। वोट की बढ़त के साथ ही यहां पटाखे फोड़े गए। भाजपा कार्यालय पर लगभग दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इकट्ठा हो चुके हैं। प्रत्यक्ष सिलावट के साथ में चुनाव प्रभारी मेंदोला के समर्थन में भी नारे लगाए जाए।












Click it and Unblock the Notifications