अखिलेश यादव ने संसद में कुछ ऐसा किया कि होने लगी वाहावाही, बिहार के सांसद राजा राम सिंह से जुड़ा है मामला

Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद आज सोमवार (24 जून) को 18वीं लोकसभा सत्र का पहला दिन था। लोकसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

असल में बिहार के काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद राजा राम सिंह जब संसद में शपथ लेने के बाद लौट रहे थे तो उनका पैर सीढ़ियों पर फिसल गया। उस दौरान वहां सामने बैठे अखिलेश यादव उन्हें संभालने के उठकर आगे बढ़े थे। हालांकि राजा राम सिंह तब तक संभल चुके थे।

Akhilesh Yadav

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने छिड़का BJP के जले पर नमक? जानिए कौन हैं वो सांसद जिनका हाथ थामे सपा प्रमुख पहुंचे संसद

सांसद अखिलेश यादव का काराकाट के सांसद राजा राम सिंह को संभालने के लिए अपनी सीट से उठकर आगे बढ़ने वाला व्यवहार सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों को खूब पसंद आ रहा है। अखिलेश यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है और उनकी तारीफ की है।

अखिलेश यादव के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर?

एक्स यूजर @Journo_vivek ने लिखा, ''संसद भवन के अंदर सीढ़ी से उतरते समय बिहार के काराकाट से सांसद राजा राम सिंह का पैर फिसल गया। इस दौरान जिस तत्परता से अखिलेश यादव उन्हें संभालने को उठे, वह उनके संवेदनशीलता का परिचायक है।''

एक्स यूजर @rahulahir ने लिखा, ''संसद भवन के अंदर सीढ़ी से उतरते समय बिहार के काराकाट से सांसद राजा राम सिंह का पैर फिसल गया। तत्परता दिखाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें संभालने के लिए दौड़े पड़े। यहीं छोटी-छोटी चीजें इंसान के व्यक्तित्व का परिचायक होती हैं।''

एक्स यूजर @Socialistshariq ने लिखा, ''सभी के हमदर्द अखिलेश यादव जी काराकाट के सांसद राजा राम सिंह लोकसभा की सीढ़ी पर फिसले, आदरणीय अखिलेश यादव जी संभालने दौड़े''

लोकसभा सत्र के पहले दिन इस वजह से भी चर्च में रहे अखिलेश यादव

लोकसभा सत्र के पहले दिन सपा के सांसद कई वजहों से चर्चा में रहे हैं। अखिलेश यादव अपने सांसदों के साथ अलग ही अंदाज में नजर आए। सपा के सभी 37 सांसदों ने संविधान की एक प्रति लेकर संसद में अंदर गए। अखिलेश यादव और उनके सभी सांसद लाल रंग की टोपी और लाल रंग का गमछा लिए हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं, अखिलेश यादव फैजाबाद से जीतकर आए अवधेश प्रसाद का हाथ पकड़कर उनको आगे-आगे लेकर चल रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि, हम संविधान लेकर इसलिए आए हैं ताकि संदेश दिया जा सके कि संविधान को आंच नहीं आ सकती है। जिसकी कोशिश में सत्ताधारी पार्टी जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+