अखिलेश यादव ने छिड़का BJP के जले पर नमक? जानिए कौन हैं वो सांसद जिनका हाथ थामे सपा प्रमुख पहुंचे संसद

Faizabad (Ayodhya) MP Awadhesh Prasad: नई सरकार के गठन के बाद आज, 24 जून से लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई। सत्र का पहला दिन ही काफी हंगामेदार रहा। NEET-UG में धांधली के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इंडिया ब्लॉक के सभी सांसदों ने विपक्षी एकता का प्रदर्शन करते हुए एक साथ सदन में प्रवेश किया।

सभी सांसद अपने साथ संविधान की एक प्रति लेकर पहुंचे थे। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खिंचा अखिलेश यादव के साथ सदन में पहुंचे सांसद ने। एक हाथ में संविधान की प्रति लिए अखिलेश यादव ने दूसरे हाथ से उत्तर प्रदेश के इस सांसद का हाथ पकड़ कर सदन के अंदर प्रवेश किया। उन्हें राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने अपने बीच में बिठाया।

Akhilesh Yadav Awadhesh Prasad

फैजाबाद (अयोध्या) से जीत दर्ज करने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद का हाथ थामें नजर आए अखिलेश

ये सांसद कोई और नहीं बल्कि फैजाबाद संसदीय क्षेत्र जिसमें अयोध्या भी आता है, से पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचने वाले अवधेश प्रसाद हैं। समाजवादी पार्टी के सभी 37 सांसद एक साथ संसद पहुंचे थे। इन सभी के बीच अवधेश प्रसाद मुख्य बिंदु बने रहे। सदन के अंदर भी अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने उन्हें अपने साथ पहली पंक्ति में बिठाया।

अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश की फैजाबाद (अयोध्या इसी लोकसभा क्षेत्र का भाग है) लोकसभा सीट से दो बार के भाजपा सांसद लल्लू सिंह को 54 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त देते हुए सपा की जीत सुनिश्चित की है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बीजेपी द्वारा भव्य राम मंदिर का निर्माण और इस साल की शुरुआत में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस सीट से भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही थी।

4 जून को आए 18वें लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया। फैजाबाद सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को भारी वोटों से मात देते हुए इंडि गठबंधन के सपा प्रत्यासी अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की। इस बार यूपी में सीटों का बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां बीजेपी को बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान हुआ है।

अवधेश प्रसाद की जीत ने जमकर सुर्खियां बटोरी। अब अखिलेश यादव के साथ उनकी फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन ने सपा सांसद के जरिए बीजेपी के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

'अयोध्या के लिए हमारे पास अच्छी योजनाएं'

लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे अवधेश यादव ने फैजाबाद (अयोध्या) के विकास को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "मैं फैजाबाद के भगवान जैसे मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा...हमारे एजेंडे अब तय होंगे...हमारे पास अयोध्या के लिए अच्छी योजनाएं हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+