MP: खाई में गिरी बस, 50 यात्री जिंदा जले, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना के पास एक निजी बस पुल से असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

घटना पन्ना जिले के पांडव फाल्स के पास हुई है। जानकारी के मुताबिक बस छतरपुर से सतना जा रही थी। तभी पुल के पास बस असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर गई और खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के साथ ही बस में आग लग गई। जिसकी वजह से बस में सवार लोग जिंदा जल गए। 50 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक पुल से 16 फुट की उंचाई से गिरने के चलते बस का पेट्रोल टंकी फट गई जिसके चलते बस में आग लगी होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पन्ना बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'बेहद दुखद है बस दुर्घटना। हादसे में मारे गए लोगों की शांति के लिए प्रार्थन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications