'उसेन बोल्ट' की तरह भागने वाले रामेश्वर गुर्जर को सरकार से मिली मदद तो उन्होंने कही ये बात

भोपाल। दुनिया के तेज धावक 'उसेन बोल्ट' की तरह बिजली की रफ्तार से भागने वाले मध्य प्रदेश के 19 वर्षीय रामेश्वर गुर्जर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है। केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने रामेश्वर गुर्जर को एथलेटिक अकादमी में रखने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर अब खुद रामेश्वर गुर्जर की प्रतिक्रिया सामने आई है। रामेश्वर गुर्जर ने इस दौरान दिल छू लेने वाली बात कही है।

रामेश्वर गुर्जर ने कहा- मैं सरकार का भरोसा नहीं तोड़ूंगा

रामेश्वर गुर्जर ने कहा- मैं सरकार का भरोसा नहीं तोड़ूंगा

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के रहने वाले 19 वर्षीय रामेश्वर गुर्जर ने कहा, "मैं 4-5 साल से तैयारी कर रहा हूं। मैं अपने देश के लिए एक पदक जीतना चाहता हूं। सरकार ने मुझे अच्छे प्रशिक्षण सुविधाओं का आश्वासन दिया है। मैं सरकार का भरोसा नहीं तोड़ूंगा।" रामेश्वर गुर्जर का ये बयान केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू के उस आश्वासन के बाद आया जिसमें उन्होंने इस खिलाड़ी के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।

किरेन रिजिजू ने दिया मदद का आश्वासन तो ये बोले MP के 'उसेन बोल्ट'

रामेश्वर गुर्जर का नंगे पांव दौड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा कि रामेश्वर महज 11 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ नंगे पांव पूरी करते हैं। उनका ये वीडियो खुद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शेयर किया। मध्य प्रदेश के इस 'उसेन बोल्ट' का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि भारत को प्रतिभाशाली व्यक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है। सही अवसर और सही मंच के साथ, वे इतिहास बनाने के लिए जरूर आगे आएंगें! इस ट्वीट में उन्होंने @IndiaSports और केंद्रीय खेल मंत्री @KirenRijiju को भी मेंशन किया और इच्छुक एथलीट को समर्थन देने की अपील की।

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो शेयर कर कही थी ये बात

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'किसी से कहें कि रामेश्वर को मेरे पास ले आएं, मैं उसको एथलेटिक अकादमी में रखने की व्यवस्था करूंगा।' दूसरी ओर जनसंपर्क मध्य प्रदेश के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'खेल मंत्री जीतू पटवारी शिवपुरी जिले के ग्राम नर्वर निवासी 19 वर्षीय युवा रामेश्वर गुर्जर को नगर पंचायत में नंगे पैर 100 मीटर रेस 11 सेकेंड में तय करता देख बहुत प्रभावित हुए हैं।'

11 सेकंड के अंदर 100 मीटर दौड़ने का दावा

जीतू पटवारी ने रामेश्वर को भोपाल आमंत्रित करते हुए अधिकारियों से कहा कि ऐसी प्रतिभा को बेहतर खेल सुविधा, अच्छे शूज और प्रशिक्षण दिया जाए तो 100 मीटर की दूरी 9 सेकेंड में ही तय कर सकता है। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार उसे आगे प्रशिक्षण के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करेगी। अगर किसी के पास प्रदर्शन की क्षमता है तो खेल मंत्रालय हमेशा उनका समर्थन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+