कॉलेज की लड़कियों के सामने करता था गंदी हरकत, अब हवालात पहुंचा पत्रकार

बेंगलुरु के जाने-माने माउंट कार्मल कॉलेज के बाहर छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु। बेंगलुरु में पुलिस ने एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पत्रकार पर गंभीर आरोप लगे है। कॉलेज की लड़कियों के शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उस पर बेंगलुरु के जाने-माने माउंट कार्मल कॉलेज के बाहर छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 Mount Carmel College girls catch journalist for Masterbasing infront of girls

एक मलयाली अखबार में काम करने वाले 32 साल के पत्रकार विजेश पर आरोप लगा है कि वो कॉलेज के बाहर लड़कियों के सामने अपने प्राइवेट पार्ट्स का प्रदर्शन करता था और उनके सामने सरेआम मास्टरबेशन करता था। पुलिस के मुताबिक विजेश कॉलेज के बाहर पार्किंग एरिया में इंतजार करता रहता था। जैसे ही वो किसी लड़की को देखता उसके सामने गंदी हरकत करने लगता। एक लड़की हो या लड़कियों का ग्रुप वो बिना किसी हिचकिचाहट के उनके सामने अश्लील हरकत करता था।

बाद में छात्राओं ने उसकी शिकायत की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि विदेश शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। लड़कियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी उसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिसवालों को उन्हें अपनी बात समझाने में 15 मिनट का वक्त लग गया, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि मास्टरबेशन क्या होता है।

पुलिस ने कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर ली। वो जिस बाइक पर बैठकर ये गंदी हरकत किया करता था उसपर प्रेस लिखा था, पुलिस ने उसकी मदद से आरोपी को पहचान कर ली। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने अपनी जुर्म कबूल लिया है और उसका कहना है कि उसे ऐसा करने में मजा आता था इसलिए वो ये काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+