MotoGP: मोटोजीपी ने भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए मांगी माफी, जानें क्या था विवाद

भारत में पहली MotoGP Bharat (मोटोजीपी भारत) रेस रविवार, 24 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने जा रही है। लेकिन उससे पहले एक विवाद खड़ा हो गया, दरअसल, MotoGP ने FP1 के प्रसारण के दौरान, टीवी पर भारत का गलत नक्शा प्रसारित कर दिया था। लेकिन भारी विरोध के बाद अब कंपनी ने MotoGP ने लिखित रूप से माफी मांग ली है।

इस घटना के जवाब में, मोटोजीपी ने इस गंभीर गलती के लिए भारतीय प्रशंसकों से माफी मांगी है। संगठन ने साफ किया कि उसका इरादा मेजबान देश के लिए समर्थन और सराहना के अलावा कुछ भी व्यक्त करना नहीं था।

Motogp

मोटोजीपी ने अपने औपचारिक माफीनामे में कहा, "हम मोटोजीपी प्रसारण के हिस्से के रूप में पहले दिखाए गए मानचित्र के लिए भारत में अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं। अपने मेजबान देश के लिए समर्थन और प्रशंसा के अलावा कोई भी बयान देना हमारा इरादा नहीं है। हम आपके साथ इंडियनऑयल ग्रैंड प्रिक्स ऑफ इंडिया का आनंद लेने में सक्षम होने के लिए उत्साहित हैं और हमें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का पहला अनुभव बहुत पसंद आ रहा है।''

बता दें कि यह रेस चैंपियनशिप तीन दिन तक चलेगी। इसमें 11 टीमों के कुल 22 राइडर्स विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। इन सत्रों में अभ्यास, क्वालीफाइंग, स्प्रिंट दौड़ और मुख्य ग्रांड प्रिक्स कार्यक्रम शामिल है, जो अगले रविवार को होने वाला है। ये टीमें होंडा, यामाहा, केटीएम, डुकाटी और अप्रीलिया सहित मशहूर निर्माताओं की मोटरसाइकिलों की सवारी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+