Best CM of India 2025: देश का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में बड़ा खुलासा, जानिए टॉप 5 सीएम
Best CM of India 2025: देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इसे लेकर लोगों की पसंद पर बड़ा खुलासा हुआ है। देश में राजनीतिक नेतृत्व को लेकर लोगों की राय हमेशा दिलचस्प रही है। ऐसे में Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में जनता की तरफ से पसंदीदा मुख्यमंत्रियों की लिस्ट सामने आई है।
Best CM of India 2025 इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter ने जनवरी 2025 से फरवरी 2025 के बीच यह सर्वे किया है, जिसमें 54,418 लोगों की राय ली गई। जो कि भारत की सभी 543 लोकसभा सीटों से आते हैं। इसके अलावा पिछले 24 हफ्तों के दौरान 70,705 लोगों से भी रायशुमारी की गई है।

Best CM of India 2025: कौन हैं जनता की पहली पसंद?
पसंदीदा मुख्यमंत्रियों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले स्थान पर रखा है। इस सर्वे में 35.3% लोगों ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है। इसके अलावा ममता बनर्जी, स्टालिन, नायडू और फडणवीस भी लोगों की टॉप पसंद रहे।
Best CM of India 2025: टॉप 5 मुख्यमंत्री कौन बने?
- योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) - 35.3% वोट
- ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) - 10.6% वोट
- एमके स्टालिन (तमिलनाडु) - 5.2% वोट
- चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) - 5.1% वोट
- देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) - 4% वोट
ये भी पढ़ें: Who will be Next PM: कौन होगा देश का अगला पीएम? क्या राहुल गांधी को लोग प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं? Survey
इसके अलावा, अन्य मुख्यमंत्रियों को भी जनता का समर्थन मिला, जिनमें
- सिद्धारमैया (कर्नाटक) - 3.5% वोट
- हिमंता बिस्वा सरमा (असम) - 3.4% वोट
- नीतीश कुमार (बिहार) - 3.4% वोट
- मोहन यादव (मध्य प्रदेश) - 2.2% वोट
ये भी पढ़ें: UP MOTN Survey: क्या UP में फिर लहराएगा BJP का परचम? सर्वे में बड़े बदलाव के संकेत
Best CM of India 2025: इस सर्वे के मायने क्या हैं?
इस सर्वे से यह स्पष्ट होता है कि योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व जनता को सबसे अधिक पसंद आ रहा है। वहीं, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू और देवेंद्र फडणवीस भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इस रिपोर्ट से आने वाले चुनावों और राज्यों के राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications