ओडिशा रेल हादसे का मंजर: चर्चा एक मां- बेटे की, सीमेंट की बोरी से बने स्ट्रेचर, रात में खुले फूड, दवा के स्टोर

ओडिशा ट्रेन हादसे के स्थल पर जो तबाही और दर्द का मंजर था, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मानवता के नाते हादसे के बाद फार्मेसी और फूड की दुकानें आधीरात खुल गईं।

Coromandel express accident

कोरोमंडल एक्सप्रेस के हादसे (Coromandel express accident) के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में पूरा सहयोग दिया। इनमें एक स्कूली छात्र भी शामिल था, जिसने पीड़ितों की मदद के लिए अपने मोबाइल फोन से उनके परिजनों को फोन किया। उसकी मां ने घायलों के प्राथमिक इलाज में हरसंभव सहयोग दिया। जबकि एक फार्मेसी स्टोर के मालिक ने घायलों को बिना पैसे के टेटनस इंजेक्शन देने के साथ पेन किलर मुहैया कराए। तत्काल घायलों को घटना स्थल से हटाने के लिए सीमेंट के बोरियां सिलाई करके प्रयोग में लाई गईं।

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जो मानवता दिखाई वो वाकई मिशाल है। हादसे के स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय निवासी 64 वर्षीय नीलांबर बेहरा एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। उनका बालासोर में एक फार्मेसी स्टोर है। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने चीख पुकार सुनी तो घर से बाहर निकले। दर्दनाक घटना हिला देने वाली थी कि शब्दों में बयां नहीं करते हैं। ऐसे में हम सभी ने कुछ नहीं सोचो बस उनकी मदद को दौड़ पड़े।

नीलांबर बेहरा ने करीब 50 बच्चों को भोजन और आश्रय दिया। पीड़ितों को अपनी छत पर बैठाकर खाना खिलाया। जिसके बाद प्रशासन ने उनकी मदद शुरू की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे चंदन कुमार जो एक ट्यूशन सेंटर चलाता है, वो भी ट्रेन में फंसे लोगों की मदद में शामिल था। नीलांबर बेहरा ने आगे कहा, "मेरे दो दोस्त ट्रेन में थे। वे मेरे सेलफोन पर मुझे कॉल करने में कामयाब रहे, और मैं उन्हें देखने गया। मैं उन्हें बचाने में सक्षम था, वे दोनों घायल हो गए थे... और भी बहुत सारे लोग थे। जब मैं कुछ अन्य लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, तो मेरे दाहिने पैर में गहरा कट लग गया। मुझे टांके लगाने पड़े... हम पूरी रात वहीं थे।"

बालासोर ट्रेन हादसा शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे बहानगा बाजार स्टेशन के पास हुआ, जब चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर हुई थी। मंजर देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेल यात्रियों की हरसंभव मदद की। एक स्कूली छात्र जिसने घायलों को उनके परिवारों से संपर्क करने में मदद की क्योंकि उसकी माँ ने प्राथमिक उपचार किया; एक फार्मेसी स्टोर मालिक जिसने नि: शुल्क टेटनस इंजेक्शन लगाया। एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी जिसने लगभग 50 बच्चों की रात भर देखभाल की।

वहीं स्थल के करीब कमरपुर गांव के क राजमिस्त्री प्रताप सिंह ने कहा कि वे घायलों को ले जाने के लिए 'स्ट्रेचर' बनाने के लिए खाली सीमेंट की बोरियों को हाथ से सिलते थे। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। हमारे पास घायलों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं थे, इसलिए हमने सीमेंट के खाली बैग सिल दिए। मैंने अपने दोस्त से गैस कटर उधार लिया और डिब्बे को खोलने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+