मां ने शेयर किया बच्चे का लिखा प्यारा स्कूल नोट, कुछ ऐसे की मां की तारीफ कि दिल में उतर गई
नई दिल्ली, 20 अगस्त। बच्चे खेल कूद और मस्ती तो करते ही हैं लेकिन कभी-कभी छोटे बच्चों कुछ ऐसा करते हैं जो दिल छू जाता है। आपको याद होगा जब कुछ समय पहले दिल्ली की स्कूल टीचर ने अपने छात्र का लिखा एक माफी नोट शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ था। अब एक ऐसा ही बच्चे का लिखा एक नोट सामने आया है जिसने बच्चे ने मां के बारे में अपने दिल की बात लिखी है। ये नोट पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे।

नोट में लिखा मां के बारे में
एक महिला पत्रकार ने अपने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया है जो उनके बच्चे ने स्कूल में एक निंबध के लिए लिखा था। इस नोट में बच्चे ने अपनी मां के बारे में लिखा है कि उसके लिए मां क्या है और मां होने के क्या मायने हैं।
ट्विटर पेज पर महिला पत्रकार ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो एक स्कूल नोट का हिस्सा है। पेज को पढ़ने पर पता चलता है कि बच्चे को स्कूल में निबंध लिखने को दिया गया था जिसके बाद उसने मां के बारे में लिखा। इसमें बच्चे से पूछा गया था कि किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में 80 से 100 शब्दों में लिखिए जिसे आप पसंद करते हैं। इसमें परिवार का सदस्य या किसी मशहूर हस्ती के बारे में चुनने का विकल्प था लेकिन बच्चे ने अपनी मां को प्रशंसा के काबिल समझा।

कहा- सबसे अच्छी मां
बच्चे ने लिखा "मैं अपनी मां को पसंद करता हूं क्योंकि वह ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने मुझे दयालु और ख्याल रखने वाला बनाया। वह बहुत मजाकिया शख्स हैं और बहुत बढ़िया चुटकुले बनाती है। वह खाना भी बहुत बढ़िया बनाती हैं। उसने मुझे चलना सिखाया। वह गजब का खाना बनाती है और कभी-कभी मेरे लिए हलवा भी बनाती है। वह घर से काम करती है और मेरा ख्याल रखती है। वह मुझे दिन में दो घंटे पढ़ाती है और मुझे ट्यूशन लगाया है। सप्ताह में दो बार वह मुझे तैराकी के लिए ले जाती है। मैं अपनी मां को खूब पसंद करता हूं क्योंकि वह दुनिया में सबसे अच्छी है।

बच्चे का लिखा सीधे दिल में उतर रहा
महिला पत्रकार ने अपने बेटे का लिखा नोट शेयर करते हुए इसके ऊपर भावुक सा कैप्शन दिया है जिसमें लिखा "मैं रो रही हूं।" बच्चे का लिखा यह नोट खूब शेयर हो रहा है जिस पर यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं। वैसे कई सारे कमेंट पर मां रितुपर्णा ने मजेदार रिप्लाई भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि इस बात के लिए प्यार कि उसने तुम्हारी चुटकुले सुनाने की काबिलियत के बारे में लिखा। बच्चे ने अपनी प्राथमिकता चुनी है।

मां ने बताया क्यों लिखा हलवा?
एक महिला यूजर ने लिखा मम्मा आज बच्चे को हलवा खिलाएंगी या फिर उसका सबसे अच्छा खाना खिलाएंगी। इस पर रितुपर्णा ने स्माइली के साथ रिप्लाई करते हुए लिखा "तुम्हें क्या लगता है कि उसने हलवे के बारे में क्यों लिखा? वह जानता है कि मैं पिघल जाऊंगी और उसके लिए हलवा बनाऊंगी। उसने ये नहीं लिखा कि मेरी मां करेले की सब्जी बहुत बढ़िया बनाती है।"

'टीचर पर कर दूंगी मुकदमा'
खैर मां के इस जवाब के बाद यूजर की उत्सुकता भी जांच गई। एक यूजर ने लिखा "इससे नया पटल खुलता है। क्या करैले की सब्जी भी बेहतरीन बन सकती है? क्या ऐसा कभी हुआ है?" इस पर रितुपर्णा ने जवाब दिया "करैला वास्तव में स्वादिष्ट होती है।"
एक यूजर ने लिखा मैं इस टीचर पर मुकदमा कर दूंगी। यह (बच्चा) 100 प्रतिशत अंक पाने की योग्यता रखता है। जिस पर मां ने लिखा अपनी लीगल पावर का गलत इस्तेमाल न कर पगली।












Click it and Unblock the Notifications