बेटा बोला, मेरा यौन शोषण करें महिलाएं तो मजा आ जाए, मां ने दिया जोरदार जवाब, हो रहा वायरल
नई दिल्ली। यौन शोषण पर अपने बच्चों को सही पाठ पढ़ाने को लेकर हो रही बहस के बीच एक महिला ने अपने बेटे को ऐसा मैसेज किया है, जो वायरल हो रहा है। महिलाओं के यौन शोषण के खिलाफ ऑनलाइन लिखे जाने पर एक लड़के ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया और लिखा कि इसमें क्या दिक्कत है अगर कुछ महिलाएं मेरे साथ छेड़खानी करती हैं तो इसमें क्या खराबी है उसे लिखा 'मुझे मजा आएगा अगर महिलाएं मेरे साथ छेड़खानी करेंगी, क्या हाई स्पिरिट में ये भी ऑफर करता है।'


मां ने दिया जोरदार जवाब
इस लड़के के इस मैसेज का कई महिलाओं ने विरोध किया लेकिन ये उसने भी नहीं सोचा होगा कि इस पर उसे अपनी मां से जवाब मिलेगा और वो भी ऐसा कि उस पर कोई जवाब नहीं बनेगा। इस लड़के के आपत्तिनजक पोस्ट पर जवाब देने उसकी मां सामने आई। इसके बाद उसकी मां ने अपने बेटे के फेसबुक पोस्ट के जवाब में जो लिखा, वो वायरल हो रहा है।

बेटा, तुम्हारी मां ने भी झेला है शोषण
अपनी मां का जवाब सुनकर लड़के ने अपनी पोस्ट हटा ली और माफी भी मांगी है। महिला ने अपने बेटे को जवाब दिया 'बेटा, मुझे तुम्हारे ऊपर गर्व है लेकिन ऐसे घटिया मजाक पर मैं तुम्हारी तरफदारी नहीं कर सकती हूं। यौन शोषण और छेड़खानी एक ऐसी चीज है जिससे तकरीबन हर एक महिला को ही अपनी जिंदगी में कभी ना कभी गुजरना पड़ता है, मैं भी इस चीज से गुजरी हूं।'

फेसबुक पर बताया अपना कड़वा अनुभव
महिला ने आगे लिखा, 'मुझे उन महिलाओं पर बहुत गर्व है जिन्होंने तुम्हारे पोस्ट का विरोध किया है। मैं भी तुम्हारे इस पोस्ट से काफी आहत हूं और इस महीने के बाकी दिन तुम्हें थाली में खाना सजाकर नहीं दे सकूंगी। मैं इस बारे में तुमसे व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहती थी लेकिन तुम्हें हर चीज फेसबुक पर लिखना पसंद है तो मैंने सोचा तुम्हें इसी प्लेटफॉर्म पर जवाब हूं। इससे पहले कि तुम अपने पिता से इस बारे में शिकायत करो मैं तुम्हारे पापा को थैंक्स कहना चाहूंगी उन्होंने इस पोस्ट को लिखने में मेरी मदद की।'












Click it and Unblock the Notifications