बिजली का बिल भरने के लिए मां ने दो बेटियों को जिस्‍मफरोशी के धंधे में उतारा, 15 कॉलगर्ल्‍स का था पूरा रैकेट

नई दिल्‍ली। देश की औद्योयोगिक राजधानी मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आए है जिसे जानने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों (एक नाबालिग) को जिस्‍मफरोशी के धंधे में सिर्फ इसलिए धकेल दिया ताकि वो अपने घर के बिजली का बिल भर सके। बिजली का बिल 50 हजार रुपए था। महिला को खेरचवड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला एसआरए बिल्‍डिंग में रहती है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि बांद्रा ईस्‍ट इलाके में एक महिला देह व्‍यापार का धंधा चला रही है। सूचना पुख्‍ता होने पर पुलिस ने 11 लोगों की टीम बनाई और महिला को ट्रैप किया।

40 हजार में हुई 4 लड़कियों की डील

40 हजार में हुई 4 लड़कियों की डील

पुलिस का एक अधिकारी नकली ग्राहक बनकर महिला को बुलाया और उससे 4 लड़कियों की डिमांड की। महिला ने 4 लड़कियों के बदले 50 हजार रुपए मांगे लेकिन 40 हजार में डील फिक्‍स हो गया। महिला ने मिलने के लिए साईं प्रसाद होटल के पास बुलाया। वहां पहले से सादे कपड़ों में पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। महिला वहां दो लड़कियों के साथ आई और नकली ग्राहक बने पुलिसवालों को सौंप दिया। जैसे ही महिला ने 10 हजार रुपए हाथ में लिए पुलिस ने फौरन दबोच लिया। दोनों लड़कियां जबतक भागती तबतक उन्‍हें भी दबोच लिया गया और थाने लाया गया।

दोनों बेटियों ने किया खुलासा- मां चलाती है रैकेट, 15 लड़कियां करती हैं गंदा काम

दोनों बेटियों ने किया खुलासा- मां चलाती है रैकेट, 15 लड़कियां करती हैं गंदा काम

पूछताछ पर दोनों लड़कियों ने बताया कि महिला उसकी मां है और वो जिस्‍मफरोशी की रैकेट चलाती है। लड़कियों ने बताया कि इस रैकेट में 15 और लड़कियां शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि उनकी मां सबसे कैटरिंग का बिजनेस बताती है और लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर काम के बहाने भेजती है।

मां ने कबूला- बेटियों से करा रही थी धंधा ताकि...

मां ने कबूला- बेटियों से करा रही थी धंधा ताकि...

महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपने बेटियों को इस दलदल में इस लिए उतारा क्‍योंकि उसे घर का बिजली का बिल भरना था। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे इस काम से मना किया था लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+