मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाए

Mother Dairy raises milk price by Rs.2
नई दिल्ली| दिल्ली में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में दूध के दामों में शनिवार से दो रुपये बढ़ाने की घोषणा की। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि मदर डेयरी की फुल क्रीम दूध (पॉली पैक) अब 46 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इससे पहले इसकी कीमत 44 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह टोन्ड दूध की प्रति लीटर कीमत 34 की जगह अब 36 रुपये हो जाएगी।

डबल टोंड और स्किम्ड दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध बेचने वाली मदर डेयरी ने यह वृद्धि कच्चे दूध के दामों में बढ़ोतरी की वजह से की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+