आम बजट 2021 के पेश होने से पहले मनीष तिवारी का ट्वीट, आशा है वित्त मंत्री बजट की गंभीरता को समझेंगी

नई दिल्ली। Union Budget 2021 आम बजट 2021 के पेश होने से ठीक पहले कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। मनीष तिवारी ने कहा है कि साल 1991 के बाद ये देश का सबसे महत्वपूर्ण बजट है, इसलिए उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस बजट की गंभीरता को समझेंगी। आपको बता दें मनीष तिवारी का निशाना जीडीपी को लेकर है। उन्होंने कहा है कि इस बार का बजट काफी अहम है, क्योंकि 37वें स्ट्रेट महीने में है। आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण तीसरी बार आम बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर ना सिर्फ सरकार बल्कि आम जनता को भी काफी उम्मीदें हैं। हर सेक्टर निर्मला सीतारमण की तरफ नजरें गढ़ाए हुए है। ऐसे में विपक्ष को भी बजट की महत्वता को लेकर निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें हैं।

Manish tewari

Recommended Video

    Budget 2021 पर बिफरी Congress, P Chidambaram और Randeep Surjewala ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    बजट की गंभीरता को समझें वित्त मंत्री- मनीष तिवारी

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा है, 1991 के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण बजट है। जीडीपी 37 वें स्ट्रेट महीने में है। मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री बजट की गंभीरता को स्वीकार करेंगी। हालांकि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कुछ भी हो सकता है।

    संसद में 11 बजे पेश होगा बजट

    आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। बजट के पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कैबिनेट मीटिंग रखी है, जो अभी चल रही है। कैबिनेट में पहले बजट को मंजूरी दी जाएगी। उसके बाद उसे संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ने आज सुबह सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात भी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+