'लव जिहाद' मसले पर करीना का नाम घसीटने पर भड़के सैफ अली खान

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी से जुड़ी मैगजीन 'हिमालय ध्वनि' के कवर पर अभिनेत्री करीना कपूर की छपी तस्वीर को लेकर अब उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान काफी भड़क गये हैं। उन्होंने साफ लफ्जो में कहा है कि ऐसी बातों का विरोध करना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर इसे अभी रोका नहीं गया तो यह विकाराल रूप धारण कर लेगा।

सैफ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा है कि यह हैरतअंगेज नहीं बल्कि हास्यास्पद है लेकिन इस तरह से बेतूकी और नफरत भरी बातों से केवल देश का नुकसान होगा इसलिए मैं इस चीज का विरोध करता हूं।

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले अभिनेत्री करीना कपूर जो कि हिंदू-पंजाबी हैं ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों साथ में बहुत ज्यादा खुश हैं लेकिन धर्म के कुछ ठेकेदारों को इनकी शादी से आपत्ति है।

आपको बता दें कि दुर्गा वाहिनी से जुड़ी मैगजीन के सहसंपादक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने करीना की फोटो कवर पेज पर इसलिए छापी है क्योंकि वो करोड़ों लोगों की रोल मॉडल है, अगर वो ऐसा करेंगी तो उनके फालोअर्स भी वो ही करेंगे। अगर वाकई में करीना से सैफ प्यार करते हैं तो उन्होंने हिंदू धर्म क्यों नहीं अपनाया, आखिर हमेशा महिला को ही समझौता क्यों करना पड़ता है। सैफ की मां शर्मिला टैगोर के साथी भी यही हुआ था और अब करीना के साथ भी यही हो रहा है। गौरतलब है कि अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने सैफ के अब्बा नवाब पटौदी से शादी करने के लिए आयशा के नाम से इस्लाम अपनाया था।

मालूम हो कि 'हिमालय ध्वनि' के कवर पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के आधे चेहरे को हिंदू दुल्हन के रूप में तो आधे को बुर्के से ढका हुआ दिखाया गया है और इस फोटो के नीचे लिखा है, 'धर्मांतरण के जरिए राष्ट्रांतरण'। जब इस बारे में विश्व हिंदू परिषद से पूछा गया तो उनका कहना था हर चीज के लिए हमें दोषी देना गलत बात है,अगर वाकई में किसी को इस फोटो से आपत्ति है तो वो कोर्ट जाने को स्वतंत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+