Morning Bulletin: पेट्रोल-डीजल के दाम, गोल्ड रेट से लेकर मौसम के हाल तक, जानें आज के लेटेस्ट अपडेट

देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है। इजराइल और हमास में खूनी संघर्ष जारी है। हमास से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इजराइल जाएंगे। भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप-2023 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप की पहली जीत दर्ज की है।

Morning Bulletin

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर की बड़ी खबरें

-आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह की याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है। संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली की शराब नीति में मनी लांड्रिंग के आरोप में 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था।

-महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्वामीनारायण मंदिर के पास पुणे-बैंगलोर राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।

2. World news today: आज के अंतर्राष्ट्रीय समाचार

-हमास-इजराइल के बीच जारी जंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इजराइल जाएंगे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने राष्ट्रपति के दौरे की जानकारी दी है।

-रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के बीजिंग हवाई अड्डे आज पहुंचे हैं।

3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम

- दिल्ली
पेट्रोल- 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 89.62 रुपये प्रति लीटर

- मुंबई
पेट्रोल- 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.27 रुपये प्रति लीटर

-चेन्नई
पेट्रोल- 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.24 रुपये प्रति लीटर

-कोलकाता
पेट्रोल- 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर

4. Gold Price: भारत में सोने के भाव

भारत में आज 24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 59,120 है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 54,150 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹60,260 है और 22 कैरेट सोने के दाम ₹55,250 है।

Silver Price: चांदी के दाम (1 ग्राम) ₹ 74.1 है। वहीं चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 74,100 है।

5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। दिल्ली में भी मौसम अचानक बदला है और बारिश हुई है। यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई है और ठंडी हवाएं चली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+