कर्नाटक: 50 बंदरों को जहर देकर बोरों में भरकर फेंका, 38 की मौत

हासन, जुलाई 29: कर्नाटक के हासन जिले के चौदानहल्ली गांव में पशु क्रूरता की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के चौदानहल्ली गांव में 38 से अधिक बंदरों को जहर देर मार डाला गया है। वहीं 20 अन्य बंदरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बंदरों को जहर देकर पीटा गया था। जिससे लगभग तीन दर्जन बंदरों को मौत हो गई। मामले का पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More than 35 monkeys were found killed and 20 others injured in Karnatakas Hassan district

अधिकारियों के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने बंदरों को जहर दिया, बोरियों में भरकर पीटा और चौदानहल्ली के पास सड़क किनारे फेंक दिया। बर्बर कृत्य में घायल हुए 20 बंदरों को ग्रामीणों द्वारा तत्काल पानी उपलब्ध कराया गया है। सड़क किनारे बोरे पड़े देखकर उत्सुक राहगीर ने उन्हें खोला तो अंदर का दृश्य देकर हैरान रह गया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बोरियों में भरकर बंदरों को पीटा गया होगा। जो कुछ जीवित थे वे सांस के लिए हांफ रहे थे और हिल नहीं पा रहे थे।

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने मरे हुए बंदरों को दफनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बंदरों को जहर दिया गया था। उप वन संरक्षक, हसन, डॉ के एन बसवराज ने कहा कि बेलूर और सकलेशपुर में भले ही बंदरों की संख्या अधिक है, लेकिन यहां इन्हें लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उनका मानना है कि, इन बंदरों को कहीं और से लेकर आया गया था, जिन्हें बाद में यहां फेंक दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे चेक पोस्ट पर और स्थानीय लोगों के साथ जांच कर रहे हैं। एक जांच अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें ट्रक में लाकर फेंक दिया गया, क्योंकि बाइक या कार में इतने बोरे लाना मुश्किल होगा। इस बीच, जानवरों को पुनर्जीवित करने के लिए बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों के साथ काम करने वाले प्राण दया संघ के सदस्यों ने दोषियों को खोजने और जांच में मदद करने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+