अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, 28 जनवरी के बाद बढेगी ठंड, बारिश की आशंका

नयी दिल्ली। पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी से थोड़ी राहत मिली हैं। हल्की धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है। लेकिन आपके लिए बुरी खबर हैं। आपको ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं मिल पाएगी। सर्दी की मार झेल रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। घने कोहरे और भीषण ठंड से कांप रहा है उत्तर भारत, देखें तस्वीरें

cold wave

जी हां आने वाले दिनों में आपको और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। यह ठंड अभी और सताएगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 28 तारीख के बाद सर्दी और सितम ढाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने की आशंका हैं। जो सर्दी के ठिठुरन को और बढ़ा देगी।

cold wave

मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय में भारी बर्फबारी के आसार बने हैं तो वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 28 तारीख से मौसम करवट लेगा। इस बर्फबारी की वजह से पंजाब और हरियाणा समेत समूचे दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 को दिल्ली में बारिश के आसार है।

cold wave

इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में होगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 28 तारीख तक दिन और रात दोनों के तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों से 31 तारीख तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आगे निकल जाएगा। जिसकी वजह से 1 फरवरी से राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में तापमान में गिरावट होगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+