Weather Alert: गुजरात के साथ-साथ इन राज्यों में भी होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Weather Alert: गुजरात समेत कई राज्यों में इन दिनों बारिश कहर बनकर बरस रही है। गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भी पिछले दो दिन से बारिश का दौर जारी है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सुबह से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिस वजह से जगह जगह काफी जलभराव हो गया है।

इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए गुजरात समेत कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों होगी बारिश
एएनआई से बातचीत में आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को दिल्ली में बंगाल की खाड़ी से नमी आई। विक्षोभ के कारण दिल्ली और उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, अब जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, केरल, दक्षिण कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट
गुजरात में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। शहर शहर, गांव गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। रेस्क्यू के लिए सेना की मदद ली जा रही है।
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि गुजरात में आज भारी बारिश होगी। वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ में बेहद भारी बारिश होगी। कल से पश्चिमी विक्षोभ कम हो जाएगा। इसके बाद बारिश कम होना शुरू होगी।
गुजरात में क्यो हो रही इतनी बारिश?
गुजरात में हो रही भारी बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना इस महीने का दूसरा निम्न दबाव पश्चिम गुजरात के के ऊपर है। इसके आगे बढ़ने की रफ्तार कम है।
इस वजह से गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा देखी गई। यह बारिश का दौर जारी रह सकता है। सौराष्ट्र और कच्छ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications