Weather Updates: मानसून की बदली चाल, कर्नाटक में Red Alert, जानिए बाकी राज्यों का हाल
नई दिल्ली, 18 जून। इस वक्त देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। जहां मानसून नहीं बरस रहा है, वहां प्री-मानसून ने लोगों को भिगोया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून अपनी नार्मल स्पीड से अब आगे बढ़ रहा है, हालांकि पछुआ हवाओं की वजह से इसकी स्पीड में थोड़ी सी कमी आई थी लेकिन अब ये अपने सामान्य रूप में वापस आ गया है।
Recommended Video

कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी
विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात के सौराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर रूख किया है तो वहीं कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका दिख रही है। मौसम विभाग ने कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी किया है।

चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी कर्नाटक ने वार्निंग जारी करते हुए कहा है कि आज और कल दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में भारी से भारी बारिश की आशंका है और इस कारण उसने यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जबकि कोडागु, हासन, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश का सिलसिला जारी
इससे पहले मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका व्यक्त की थी। उसने कहा था कि आज इन स्थानों पर भारी बारिश के कारण बिजली भी गिर सकती है।
हल्की से मध्यम बारिश
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है। तो वहीं केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। विभाग ने मुंबई में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल में 12 स्थानों पर तेज बारिश
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब , हरियाणा, मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में 12 स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications