Monsoon updates: 8 जून तक मुंबई पहुंच सकता है मानसून, गोवा में भी भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। इस वक्त मुंबई में प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को परेशान किया है लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून दक्षिणी कोंकण, गोवा और मुंबई में 8 जून को पहुंच सकता है, जहां से वह महाराष्ट्र के उत्तरी भागों की ओर आगे बढ़ेगा जिससे इन इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए मछुआरों के लिए अरब सागर में ज्यादा आगे नहीं जाने के संदर्भ में भी चेतावनी जारी की गई है।

Monsoon updates: 8 जून तक मुंबई पहुंच सकता है मानसून

विभाग की माने तो आठ से दस जून के बीच पश्चिमी तट खासकर मुंबई में भारी बारिश के आसार हैं, तो वहीं केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में सात जून से बारिश में तेजी आएगी, विभाग ने दस जून के बाद इन इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है। इस वक्त मानसून का असर कर्नाटक और रायलसीमा के शेष हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से वहां बारिश हो रही है। दक्षिण- पश्चिम मानसून के स्थिति अनुकूल है, जिसकी वजह से वो अपना सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।

अगले 48 घंटे में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण में होगी बारिश

दक्षिण कोंकण,गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में मानसून अब रूख करेगा जिसके कारण अगले 48 घंटे में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

Monsoon updates: 8 जून तक मुंबई पहुंच सकता है मानसून, गोवा में भी भारी बारिश की आशंका

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं

Monsoon updates: 8 जून तक मुंबई पहुंच सकता है मानसून, गोवा में भी भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक इन सबके अलावा अंडमान एंड निकोबार, मध्य महाराष्ट, ओडिशा, केरल, असम और मेघालय में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा में आंधी आ सकती है और बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+