Monsoon: भारी बारिश का अलर्ट, Delhi Airport समेत 3 हवाई अड्डों से कुल 6 फ्लाइट्स डायवर्ट

कई एयरलाइंस ने खराब मौसम के चलते अपने रूट में डायवर्जन किया है। दिल्ली एयपोर्ट समेत यूपी और पंजाब से उड़ान भरने वाली अब कुल 6 फ्लाइट्स के रूट में परिवर्तन किया गया है।

Monsoon update: मानसून की दस्तक के बाद कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पूर्वोत्तर के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में दिली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मौसम खराब है। यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में खराब मौसम का असर अब हवाई यातायात पर दिखने लगा है। दिल्ली एयरपोर्ट से अब तक कुल तीन फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं।

यूपी और दिल्ली में भारी बारिश के अलर्ट के साथ पंजाब में भी मौसम खराब है। दिल्ली एयरपोर्ट ने जहां तीन फ्लाइट्स डायवर्ट की हैं। वहीं लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट से एक और अमृतसर हवाई अड्डे से दो उड़ानें डायवर्ट की गई हैं।

Heavy rain flights diverted

उत्तराखंड में 126 मार्ग बंद
मानसून इस बार करीब एक सप्ताह की देरी से पहुंचा है। आईएमडी के मुताबिक आज यानी 4 जुलाई से 5 जुलाई के बीच तेज बारिश के आसार हैं। भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में भी नदियों का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई क्षेत्रों में इस हफ्ते की शुरुआत में गरज- चमक के साथ भारी बारिश हुई। उत्तराखंड के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी है। मुख्य मार्ग समेत अब तक कुल 126 मार्ग बंद किए गए हैं। खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

बिहार में भारी बारिश
बिहार में करीब एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। राजय के कई जिलों में हल्की से भारि बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक यहां फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है।

इस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अअंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी भारिश का आसार व्यक्त किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+